पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हमला, बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर फायरिंग

Attack on Home Minister's convoy

Attack on Home Minister’s convoy: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार को मस्तूंग जिले के खद कूचा इलाके में बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगो के काफिले को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने अचानक काफिले पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। हालांकि, गृह मंत्री लांगो हमले में सुरक्षित बच गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूचिस्तान अवामी पार्टी के नेता जियाउल्लाह लांगो कलात से क्वेटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मस्तूंग जिले के खद कूचा क्षेत्र में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनके काफिले पर गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढें

महिला वर्कर्स की सुरक्षा के लिए खाड़ी देशों में बनाए ‘वन स्टॉप सेंटर’

हमले के बाद घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। नवाब रायसानी मेमोरियल अस्पताल की डॉक्टर सना के अनुसार, घटना के बाद छह घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इनमें तीन पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं। दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए क्वेटा रेफर किया गया है।

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल सक्रिय हो गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है और हमलावरों की पहचान भी सामने नहीं आई है।

bla balochistan attack

मीर जियाउल्लाह लांगो बलूचिस्तान अवामी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इसी साल मार्च में प्रांत के गृह मंत्री के रूप में शपथ ली थी। बलूचिस्तान लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता, अलगाववादी गतिविधियों और हिंसक घटनाओं से प्रभावित रहा है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों और सुरक्षा बलों के काफिलों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं।

ये भी पढें

सहारनपुर में खौफनाक घटना, सिपाही की पत्नी ने खुद को मारी गोली

पाकिस्तान में अन्य हिंसक घटनाएं भी

स्वतंत्रता दिवस के दिन पाकिस्तान के अन्य हिस्सों से भी हिंसा की खबरें सामने आई हैं। खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस जांच चौकी पर हमला किया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया गया है।

इसके अलावा पंजाब प्रांत में भी पुलिस को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार, दो अलग-अलग हमलों में तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई। इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर हुआ हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सहारनपुर में खौफनाक घटना, सिपाही की पत्नी ने खुद को मारी गोली

ANTF यूनिट गाजीपुर: अस्सी लाख रुपये कीमत की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा घेरा, 1000 से ज्यादा AI कैमरों से होगी निगरानी


 

 

2 thoughts on “पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हमला, बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर फायरिंग”

Comments are closed.

International

भारत-इंडोनेशिया ने आतंकवाद-रोधी विषय पर संयुक्त कार्य समूह की बैठक

 शाश्वत तिवारी New Delhi: आतंकवाद-रोधी विषय पर भारत-इंडोनेशिया संयुक्त कार्य समूह की 7वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने आतंकवाद से निपटने में आपसी सहयोग की समीक्षा की और इसे और मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (आतंकवाद-रोधी) डॉ. सुहेल […]

Read More
Pretoria
International

भारत-दक्षिण अफ्रीका ने रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की

शाश्वत तिवारी Pretoria: भारत-दक्षिण अफ्रीका विदेश कार्यालय परामर्श का 12वां दौर प्रिटोरिया में आयोजित किया गया। इससे दोनों देशों को अपनी रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने और द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिला। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव (पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका) जनेश कैन ने किया, जबकि दक्षिण अफ्रीकी […]

Read More
New Delhi
International

भारत ने 19वें प्रवासी भारतीय दिवस के लिए लॉन्च की वेबसाइट

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने संयुक्त रूप से 19वें प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन की वेबसाइट लॉन्च की। पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन सात से नौ जनवरी, 2027 तक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में होगा। […]

Read More