ANTF यूनिट गाजीपुर: अस्सी लाख रुपये कीमत की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

lucknow

390 ग्राम अवैध हेरोइन, मोबाइल, बाइक और ₹510 नकद बरामद

ए अहमद सौदागर

lucknow: पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर जिले कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित भोरसर गांव के पास से एक तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। ANTF टीम को पकड़े गए आरोपी के पास से 390 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 510 रुपये की नकदी बरामद हुई है।

ये भी पढें

लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा घेरा, 1000 से ज्यादा AI कैमरों से होगी निगरानी

बरामद अवैध हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्सी लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। ANTF यूनिट के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल की डिग्गी में अवैध मादक पदार्थ रखकर मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित भोरसर गांव के पास मौजूद है जो किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

इस सूचना पर उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख मुख्य आरक्षी संजय सिंह, कांस्टेबल जयंत कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार चौरसिया, कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल देवानंद, कांस्टेबल इन्द्र पाल सिंह व कांस्टेबल शिवांश तथा स्थानीय कोतवाली में तैनात चौकी प्रभारी करनपुर अरविंद कुमार की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर उक्त व्यक्ति को धरदबोचा।

ये भी पढें

एअर इंडिया फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, सात सेकंड तक बेकाबू रहा विमान

उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित रामपुर तैती गांव निवासी अनिल कुमार सोनकर पुत्र मुन्नू सोनकर बताया। पकड़े गए तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह इस गोरखधंधे में काफी दिनों से लिप्त और अवैध हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अपने आसपास के इलाकों में बेचने की बात स्वीकार किया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

एअर इंडिया फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, सात सेकंड तक बेकाबू रहा विमान

अयोध्या में आस्था का सैलाब, सावन में अब तक पैंतीस लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे; मंदिरों में उमड़ी भीड़

समय रैना समेत पांच कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “ANTF यूनिट गाजीपुर: अस्सी लाख रुपये कीमत की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार”

Comments are closed.

Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे पुलिस की प्रभावी पैरवी से अलग-अलग जिलों में 5 बड़े मामलों में कोर्ट ने 5 आरोपियों को सजा सुनाई है। यूपी के गोरखपुर जिले के थाना गोरखनाथ के हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी नागेन्द्र को […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी में तीन IPS अफसरों के ट्रांसफर

डॉ. मनोज कुमार बने IPS पश्चिमी जोन के आईजी ए अहमद सौदागर Lucknow : शासन ने तीन IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं । शासन से जारी सूची के अनुसार डॉ. मनोज कुमार अभी तक पुलिस महानिरीक्षक, प्रतिसार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, PAC , पश्चिमी जोन, […]

Spread the love
Read More