‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

India's Maritime Policy

शाश्वत तिवारी

India’s Maritime Policy:  भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा और जमीनी समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दो अलग-अलग कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्षा को धार देने से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम प्रदान करने तक, भारत आज एक भरोसेमंद वैश्विक साझेदार के रूप में उभर रहा है।

इस कूटनीतिक कड़ी के तहत, सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त रोहित रतीश ने वहां की राजधानी विक्टोरिया में आयोजित एक समारोह में सेशेल्स डिफेंस फोर्स (SDF) को पांच ‘लेज़र रेडियल’ क्लास बोट्स औपचारिक रूप से सौंप दी हैं। इन आधुनिक नावों को सेशेल्स के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज, मेजर जनरल माइकल रोसेट ने स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जून 2026 में सेशेल्स की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान की गई आधिकारिक घोषणा के तहत यह सुपुर्दगी की गई है।

ये भी पढें

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम

इन नावों का मुख्य उद्देश्य सेशेल्स के सैन्य कर्मियों के समुद्री कौशल और तटीय नौकायन प्रशिक्षण को उन्नत करना है। यह कदम भारत की ‘विजन महासागर’ और क्षेत्र में सभी की सुरक्षा तथा सामूहिक जिम्मेदारी (सागर) की नीति के बिल्कुल अनुकूल है। सेशेल्स स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर लिखा ये नावें एसडीएफ कर्मियों के समुद्री कौशल (सीमैनशिप स्किल्स) को बेहतर बनाने में मदद करेंगी। इन नावों की डिलीवरी एसडीएफ की क्षमता और काबिलियत को मज़बूत करने के प्रति भारत की पक्की प्रतिबद्धता को दिखाती है और भारत-सेशेल्स के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा और समुद्री साझेदारी को और गहरा करती है।

WhatsApp Image 2026 08 12 at 5.24.27 PM
वहीं दूसरी ओर, दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के समानांतर, फिलीपींस में भारत के राजदूत हर्ष कुमार जैन ने एक भव्य समारोह में नवनिर्मित ‘वर्किंग एंड ट्रेनिंग हॉल’ वहां के स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया है। फिलीपींस के अक्लान प्रांत के नुमांशिया में ‘क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स’ (QIP) फ्रेमवर्क के तहत निर्मित इस अत्याधुनिक हॉल से हजारों स्थानीय किसानों और मछुआरों को लाभ पहुंचेगा। कूटनीतिक स्तर पर यह भारत-फिलीपींस के बीच फरवरी 2023 में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय समझौते के तहत लागू किए जा रहे जमीनी स्तर के सामाजिक-आर्थिक विकास का चौथा सफल प्रोजेक्ट है।

फिलीपींस स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार समारोह में बोलते हुए, राजदूत जैन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस सुविधा से 5,500 से ज़्यादा किसानों और मछुआरों को स्किल डेवलपमेंट, क्षमता निर्माण और आजीविका के अवसरों के ज़रिए फ़ायदा मिलने की उम्मीद है। कूटनीतिक विश्लेषकों के अनुसार सेशेल्स में समुद्री रक्षा सहायता और फिलीपींस में कृषि-समुदाय के लिए किया गया यह बुनियादी विकास, भारत की व्यावहारिक वैश्विक नीति की शानदार अभिव्यक्ति है। चाहे समुद्री सुरक्षा का मोर्चा हो या मित्र राष्ट्रों का सामाजिक-आर्थिक उत्थान, भारत आज पूरे क्षेत्र में एक ठोस कूटनीतिक और रणनीतिक पुल की भूमिका निभा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मां के भरोसे और बेटे की मेहनत ने रचा इतिहास, UPSC में हासिल की AIR 10

पड़ोसी प्रथमः भारत की मदद से नेपाल के सात जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

अपराधियों के आगे बेबस है गोरखपुर पुलिस

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार


 

Spread the love

One thought on “‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More