अपराधियों के आगे बेबस है गोरखपुर पुलिस

Lucknow

ब्रह्मभोज में बुलाकर शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या, पुलिस बेखबर

सिकरीगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow:  सूबे के गोरखपुर जिले में बेखौफ अपराधियों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। एक के बाद एक बढ़ती आपराधिक वारदात से नागरिक दहशत में हैं। गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में ब्रह्मभोज में बुलाकर जिस तरह से बेखौफ कातिलों ने शिवकुमार त्रिपाठी को धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुलाया तो इससे यही लग रहा है कि इस सनसनीखेज घटना कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती है।

सिकरीगंज थाना क्षेत्र स्थित अहिरौली खुर्द गांव में हुई यह दुस्साहसिक वारदात ने मानो पुलिस अधिकारियों के दावों की पोल खोल कर रख दी है। इस घटना के बाद एक बार फिर जिले के लोग दहशत में नजर आ रहे हैं और पुलिस के प्रति उनके भीतर गुस्सा भी है। दरअसल इस जिले में इससे पहले भी कई संगीन वारदातें हो चुकीं हैं उदाहरण के तौर पर नजर डालें तो कानपुर जिले के रहने वाले कारोबारी मनीष की हत्या किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि खाकी वर्दी वालों ने होटल के भीतर चेकिंग करने के बहाने पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया था।

ये भी पढें

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

सिकरीगंज थाना क्षेत्र स्थित अहिरौली खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शिवकुमार त्रिपाठी को ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि जिन लोगों ने उन्हें बुलाया वहीं लोग उनके सीने में खंजर भोंककर मौत की नींद सुला देंगे। यही हुआ कार्यक्रम चल रहा था लोग एक-दूसरे से मिल रहे थे कि तभी मौका पाकर हत्यारों ने शिवकुमार त्रिपाठी को एक स्कूल के पीछे ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर हत्यारों ने सनसनी फैला दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में पुलिस की टीमें कातिलों को पकड़ने में कामयाब रही, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कातिल शिवकुमार त्रिपाठी के ऊपर खंजर चलाकर मौत के घाट उतार दिया और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी थी। पुलिस ने आशुतोष चौधरी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपित सिकरीगंज थाना क्षेत्र स्थित अहिरौली खुर्द गांव के निवासी हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

असम की मदद को आगे आए कई राज्य, 10 करोड़ देगा बंगाल

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी का निधन

एयर इंडिया फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा, पायलट के डोप टेस्ट पर सवाल

 

 

Spread the love

One thought on “अपराधियों के आगे बेबस है गोरखपुर पुलिस”

Comments are closed.

Bulandshahr
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम

शादी से इनकार पर प्रेमिका की हत्या Bulandshahr: Murder of girlfriend: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेम संबंध और शादी के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 38 वर्षीय शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस […]

Spread the love
Read More
Air India Pilot Dope Test
Crime News homeslider National

एयर इंडिया फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा, पायलट के डोप टेस्ट पर सवाल

Air India Pilot Dope Test: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट के अचानक करीब 300 फीट नीचे आने की घटना की जांच के बीच पायलट को लेकर गंभीर जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट इन कमांड की हालत सामान्य नहीं थी और […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में नशे की पकड़ी गयी बड़ी खेप, दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक स्विफ्ट कार से 2283 पीस प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से कार सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन की बरामदगी […]

Spread the love
Read More