श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर जवाब नहीं दे रही सरकार: अखिलेश यादव

Theft of offerings at Ram Mandir

BJP तो अब प्रभु रामजी का नाम भी नहीं लेना चाहती

Theft of offerings at Ram Mandir:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि BJP के लिए धन ही धर्म है। BJP अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर जवाब नहीं दे रही है। सरकार चर्चा से भाग रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा-परीक्षा और श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी दोनों एक दूसरे से जुड़े, हुए है। हम लोग चाहते है कि दोनों मुद्दों पर चर्चा हो। सरकार दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता पर जवाब दे।

ये भी पढें

भाई के जनाजे के बाद जेल लौटे उमर-अली, ओवैसी के लिए छोड़ गए खास पैगाम

 

मंगलवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि BJP के संगी-साथी अण्डर ग्राउण्ड अन रजिस्टर्ड लोगों के तार शिक्षा-परीक्षा और राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से जुड़े है। दोनों एक जगह से संचालित होते है। विपक्ष इस पर चर्चा करना चाहता है। सरकार चर्चा नहीं करना चाहती है। BJP तो अब प्रभु रामजी का नाम भी नहीं लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि सभी ने देखा कि अयोध्या में राम धन की लूट हुई। चढ़ावा चोरी हुआ।

ये भी पढें

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन

पैसे बोरे भर कर बाहर गए। कंडों में पैसे निकले। भाजपा इन मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है। चढ़ावा चोरी में बड़े लोग शामिल है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। आरक्षण की लूट हो गयी। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। जानकारी मिल रही है कि दिल्ली में जो छात्र-आए थे, सरकार नेटवर्क से उनका डेटा एकत्र कर रही है। भविष्य में पता नहीं क्या करे? उन्होंने कहा कि दिल्ली में नौजवानों, छात्रों के साथ बहुत बर्बरता हुई। छात्रों पर पैलेट गन चली, लाठी चली, आंसू गैस के गोले चले। उसके बाद अब सरकार छात्रों को तरह-तरह से प्रताड़ित कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन

ईरान की धमकी के बीच ट्रंप ने बदला विमान, गुप्त ऑपरेशन से मचा हड़कंप

देश-विदेश की टॉप 10 खबरें… क्रिकेटर अभिषेक रेप केस में हुए गिरफ्तार

Spread the love

One thought on “श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर जवाब नहीं दे रही सरकार: अखिलेश यादव”

Comments are closed.

SDM
Uttar Pradesh

कांवड़ लेकर भोलेनाथ से मांगी फीस माफी की मन्नत, DM ने सुनी पुकार; 4 बच्चों की बदली जिंदगी

कांवड़ लेकर भोलेनाथ से मांगी फीस माफी की मन्नत, DM ने सुनी पुकार; 4 बच्चों की बदली जिंदगी School fees for children : कांवड़ यात्रा के दौरान चार बच्चों ने भगवान शिव से एक ऐसी मन्नत मांगी, जो अब पूरी हो गई है। आर्थिक तंगी के कारण स्कूल की फीस भरने में मुश्किल झेल रहे […]

Spread the love
Read More
Awarapan 2 Advance Booking
Entertainment Uttar Pradesh

सनी देओल पर भारी पड़े इमरान हाशमी, एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ ने मारी बाजी

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का जलवा Awarapan 2 Advance Booking: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर इस साल बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। 14 अगस्त को इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में आमने-सामने होंगी। रिलीज से पहले ही दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला […]

Spread the love
Read More
Gautam Gambhir
Sports Uttar Pradesh

लगातार हार के बीच गौतम गंभीर को मिलेगी राहत

 लगातार हार के बीच BCCI का आया बड़ा अपडेट Gautam Gambhir Head Coach: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों लगातार आलोचनाओं के घेरे में हैं। टीम के हालिया खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत तक गंभीर को कोच पद से हटाने की मांग उठ रही है। हालांकि, […]

Spread the love
Read More