भाई के जनाजे के बाद जेल लौटे उमर-अली, ओवैसी के लिए छोड़ गए खास पैगाम

Atiq’s son Owaisi : माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की छह अगस्त को झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। छोटे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल में बंद अतीक के बेटे मोहम्मद उमर और अली अहमद को कस्टडी पैरोल मिली थी। दोनों प्रयागराज पहुंचे और अबान को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद परिवार से मुलाकात कर वापस जेल लौट गए। इसी दौरान उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के लिए एक संदेश भी भेजा।

अबान अहमद के जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। AIMIM के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली भी अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। अबान को दफनाने के बाद जब उमर और अली को पुलिस सुरक्षा के बीच एक स्थानीय मस्जिद में नमाज के लिए ले जाया गया, वहां उनकी मुलाकात शौकत अली से हुई।

शौकत अली के मुताबिक, उमर ने उन्हें देखते ही पहचान लिया। उमर पहले से ही AIMIM से जुड़े रहे हैं और शौकत अली से उनकी पुरानी पहचान है। मुलाकात के दौरान दोनों भाइयों ने शौकत अली को सलाम किया और उनसे असदुद्दीन ओवैसी तक अपना संदेश पहुंचाने को कहा। शौकत अली ने बताया कि अतीक के बेटों ने कहा, “सदर साहब को हमारा सलाम कहिएगा।” यहां सदर साहब से उनका इशारा AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर था। शौकत अली ने यह पूरा वाकया बहराइच के मटेरा में एक जनसभा के दौरान भी साझा किया।

ये भी पढें

देश-विदेश की टॉप 10 खबरें… क्रिकेटर अभिषेक रेप केस में हुए गिरफ्तार

अतीक परिवार और AIMIM का पुराना रिश्ता

अतीक अहमद के परिवार का AIMIM के साथ राजनीतिक जुड़ाव भी रहा है। सितंबर 2021 में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और उनके बेटे उमर ने लखनऊ में AIMIM की सदस्यता ली थी। बाद में शाइस्ता ने निकाय चुनाव से पहले बसपा का रुख कर लिया, लेकिन उमर AIMIM से जुड़े रहे।

उमर ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पार्टी के लिए सभाएं भी की थीं। मेरठ में उनके एक भाषण की काफी चर्चा हुई थी। इसी राजनीतिक संपर्क के चलते शौकत अली और उमर के बीच पहले से पहचान बताई जाती है।

हथकड़ी में भाई की नमाज-ए-जनाजा पढ़ाई

अबान अहमद के अंतिम संस्कार के दौरान मोहम्मद उमर का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह हथकड़ी लगाए अपने छोटे भाई की नमाज-ए-जनाजा पढ़ाते नजर आए। दोनों भाइयों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया था।

शौकत अली ने दावा किया कि उमर ने खुद अपने भाई की नमाज-ए-जनाजा पढ़ाने की इच्छा जताई थी। उनके मुताबिक, दोनों भाइयों को हथकड़ी में देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनकी मुलाकात अचानक मस्जिद में हुई और उन्होंने दोनों भाइयों को हिम्मत रखने की बात कही। अबान को उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के पास दफनाया गया। अंतिम रस्में पूरी होने के बाद उमर और अली परिवार के सदस्यों से मिले और फिर पुलिस सुरक्षा में जेल वापस चले गए।

ये भी पढें

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन

शौकत अली ने इमरान प्रतापगढ़ी पर भी साधा निशाना

इस पूरे मामले के दौरान शौकत अली ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि अतीक अहमद के परिवार से राजनीतिक या सार्वजनिक तौर पर जुड़ाव रखने वाले लोगों में से कितने लोग अबान के जनाजे में पहुंचे।

शौकत अली ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने अतीक अहमद के नाम और उनके प्रभाव का इस्तेमाल अपनी सियासी पहचान बनाने के लिए किया, लेकिन उनके परिवार पर मुश्किल आने के समय वे नजर नहीं आए। उन्होंने इमरान प्रतापगढ़ी के पुराने बयानों का हवाला देते हुए उनकी आलोचना की।

इस बीच सोशल मीडिया पर इमरान प्रतापगढ़ी के पुराने वीडियो भी चर्चा में हैं, जिनमें वह अतीक अहमद के लिए सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते दिखाई देते हैं। अबान की मौत के बाद उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अलग-अलग राजनीतिक पक्षों की अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन

ईरान की धमकी के बीच ट्रंप ने बदला विमान, गुप्त ऑपरेशन से मचा हड़कंप

हरियाली अमावस्या आज, भगवान शिव की पूजा से बरसेगी कृपा

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

 

Spread the love

One thought on “भाई के जनाजे के बाद जेल लौटे उमर-अली, ओवैसी के लिए छोड़ गए खास पैगाम”

Comments are closed.

Lucknow
Politics Uttar Pradesh

रामगोविंद चौधरी के निधन से सपा में शोक की लहर

Lucknow: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 की रात लखनऊ के SGPGI में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कई राजनीतिक […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More