अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध

नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल

लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी है। हकीकत यह है कि एआईजी जेल प्रशासन के घर का खर्च विभाग के नज़ारत अनुभाग और प्रदेश की जेलों से चल रहा है। पर्ची भेजकर जेलों से राशन, सब्जी और दूध मंगवाने की जांच मुख्यालय स्तर पर पेंडिंग पड़ी हुई है। वहीं दूसरी ओर नज़ारत से आधुनिक उपकरण मसलन लैपटॉप, कंप्यूटर, एलईडी स्क्रीन समेत तमाम घरेलू उपकरण मंगाए जाते है। इसके साथ ही घर की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भी नज़ारत के मद से भरवाया जा रहा है। इन तमाम अनियमिताओं के बाद भी शासन के आला अफसर इस मसले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक कारागार (AIG) प्रशासन ने प्रदेश की जेलों की ही नहीं कारागार मुख्यालय की व्यवस्थाओं को भी ध्वस्त कर दिया है। वसूली के चक्कर में एआईजी जेल प्रशासन ने मुख्यालय के समस्त कमाऊ पटल पर अपने चहेते बाबुओं को तैनात कर रखा है। वसूली कर देने वाले इस बाबुओं का पटल परिवर्तन नहीं किया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेलर डिप्टी जेलर संवर्ग का लंबे समय से प्रभार संभाल रहे बाबू अनिल वर्मा का पटल परिवर्तन किया ही नहीं जाता है। यह बाबू जेलर और डिप्टी जेलर के तबादलों में जमकर वसूली को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। इसी प्रकार पूर्व एआईजी कारागार प्रशासन के समय से AIG के निजी सचिव का प्रभार संभाल रहे बाबू का भी लंबे समय से पटल परिवर्तन नहीं किया गया है। इसी प्रकार पिछले करीब दो दशक से कानपुर परिक्षेत्र का प्रभार संभाल रहे विमल यादव को डीआईजी कारागार मुख्यालय का भी प्रभार दे दिया गया है।

ये भी पढें

इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

सूत्रों का कहना है कि बीते दिनों मुख्यालय को एआईजी प्रशासन के जेलों से पर्चियां भेजकर दाल, चावल, दूध, सब्जी समेत अन्य घरेलू सामान के साथ अत्याधुनिक घरेलू उपकरण मसलन मोबाइल फोन, टीवी, एलईडी स्क्रीन, सीसीटीवी और खानपान की वस्तुएं मंगवाए जाने की शिकायत की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन महानिदेशक कारागार पीवी रामाशास्त्री ने शिकायत की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। यह शिकायत मुख्यालय की फाइलों में कैद होकर रह गई। इस मामले को हुए करीब दो साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों की माने तो नजारत और जेलों से घर खर्च चलाने वाले एआईजी ने ले देकर शिकायत का दबवा दिया है। उधर इस संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग और एआईजी प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो दोनों ही अधिकारियों का फोन नहीं उठा।

बगैर जानकारी जेलों का निरीक्षण कर रहे AIG  जेल

शासन ने जून 2024 में प्रोन्नत आईएएस धर्मेंद्र सिंह को कारागार मुख्यालय में अपर महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन) के पद पर तैनात किया। सूत्रों का कहना है शासन में सेटिंग गेटिंग करके नियम विरुद्ध तरीके से जुगाड़ के बल पर इनकी तैनाती कराई गई। नियमानुसार एआईजी कारागार प्रशासन के पद पर सीनियर पीसीएस की तैनाती होती रही है। सूत्रों की माने तो प्रोन्नत आईएएस ने मुख्यालय में AIG  कारागार प्रशासन का प्रभार संभालने के कुछ समय बाद ही प्रदेश की जेलों के साथ मुख्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को ध्वस्त कर दी। एआईजी प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से एक मुलाकात के दौरान सवाल किया गया कि प्रदेश में कितनी जेल हैं जहां जाली वाले मुलाकातघर बने है और कितनी जेल ऐसी है जहां बंदियों के परिजनों की मुलाकात जेल के अंदर कराई जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में कितने सजायाफ्ता और कितने विचाराधीन बंदी है तो वह दोनों ही सवालों का कोई जवाब नहीं दे पाए। यह बात प्रमाणित करती है कि एआईजी जेल का जेल की प्रशासनिक व्यवस्था की कोई जानकारी ही नहीं है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, कांवड़ यात्रा के चलते इन रास्तों से बचें

मौसम विभाग का अलर्ट: आज कई राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान का भी खतरा

तुर्की में शांति की नई पहल: PKK लड़ाकों को सशर्त माफी वाले बिल पर संसद की मुहर

घर में घुसकर मारपीट, नकदी और जेवर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

यूएन में भारत का सुझावः सूडान की शिक्षा के लिए अपनाएं ‘दीक्षा’ मॉडल

चिनहट: जूट गोदाम की जर्जर दीवार ढही, मलबे में दबकर दो लोग घायल

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या कहते हैं सितारे

Horoscope आज इन राशियों की बदलेगी किस्मत! जानें नौकरी, धन और प्रेम का हाल मेष : आज आपको प्रगति के अवसर मिलेंगे। व्यापार मजबूत होगा। मनोबल बढेगा। लाभ आने में विलम्ब होगा। परेशानियां कम होंगी। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More