चिनहट: जूट गोदाम की जर्जर दीवार ढही, मलबे में दबकर दो लोग घायल

Jute warehouse in Chinhat

घायलों को निकालकर लोहिया अस्पताल भेजा

कोतवाली से कुछ दूरी पर बुद्ध विहार कॉलोनी के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Jute warehouse in Chinhat :  चिनहट कोतवाली से कुछ दूरी पर बुद्ध विहार कॉलोनी के पास स्थित RS ट्रेडर्स नाम से जूट बोरे की गोदाम की जर्जर दीवार के किनारे कुर्सी-मेज़ लगाकर सैलून का काम करने वाले 42 वर्षीय जुबैर के यहां सोमवार दोपहर 55 वर्षीय भगवान दीन गौतम बाल कटवा रहे थे कि अचानक गोदाम की दीवार भरभराकर ढह गई। दीवार गिरते ही दोनों लोग मलबे में दबकर बुरी तरह से जख्मी हो गए।

जबकि वहीं खड़ी एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे दोनों लोगों को निकलवाकर महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाया जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे में वहां पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढें

पति ने चैट्स देखे तो उड़े होश! पत्नी पर प्रेमी संग हत्या की साजिश का आरोप

मूल रूप से बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र स्थित भिटौली गांव निवासी राम सागर यादव पिछले कुछ सालों से चिनहट के बुद्ध विहार कॉलोनी के पास मकान बनवाकर रहते हैं। राम सागर यादव मकान के पिछले हिस्से में परिवार के साथ रहते हैं जबकि अगले हिस्से में आर एस ट्रेडर्स के नाम से जूट (बोरे) की टीनशैड डालकर गोदाम बना रखा है।

मलबे में दबकर एक मोटरसाइकिल हुई क्षतिग्रस्त
मलबे में दबकर एक मोटरसाइकिल हुई क्षतिग्रस्त

बताया जा रहा है कि गोदाम की दीवार के किनारे खाली जगह इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित तकरोही निवासी करीब 42 वर्षीय जुबैर अहमद पुत्र इब्राहिम द्वारा कुर्सी-मेज़ लगाकर बाल काटने का काम करते हैं। रोज की तरह जुबैर अहमद कुर्सी-मेज़ लगा रखा था। इसी दौरान बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय भगवान दीन पुत्र राम नारायण बाल कटवाने के लिए गए।

ये भी पढें

भारत के अगले इनोवेटर्स को मिला वंदे भारतम में बड़ा मंच

जुबैर भगवान दीन का बाल काट रहे कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गोदाम की जर्जर दीवार अचानक ढह गई। दीवार गिरते ही जुबैर व भगवान दीन मलबे में दब गए।
सामने दीवार गिरते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे दोनों लोगों को पहले स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घटना के दौरान वहां पर आरो का काम करने वाले कमलाकांत की मोटरसाइकिल यूपी 54 ए बी 2010 मलबे में दब कर क्षतिग्रस्त हो गई। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत के अगले इनोवेटर्स को मिला वंदे भारतम में बड़ा मंच

राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर संसद में घमासान, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

श्रीलंका के खिलाफ जडेजा का खतरनाक रिकॉर्ड, गॉल टेस्ट में फिर मचाएंगे धमाल?

 

Spread the love

One thought on “चिनहट: जूट गोदाम की जर्जर दीवार ढही, मलबे में दबकर दो लोग घायल”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More