घर में घुसकर मारपीट, नकदी और जेवर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

रामसनेहीघाट बाराबंकी। कोतवाली असंद्रा क्षेत्र के तोरई गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और नकदी व जेवरात ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता शांति पत्नी रमेश रावत की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़िता के मुताबिक,बीती शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर पर थी। आरोप है कि जगदंबा पुत्र सहजू रावत,शंकर पुत्र जगदंबा तथा तीन अन्य लोग घर में घुस आए। आरोपितों के हाथों में लाठी-डंडे और अवैध असलहे बताए गए हैं।पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर उसके पति रमेश रावत मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की।तहरीर के अनुसार,आरोपित घर में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी,एक जोड़ी पायल तथा सोने का मंगलसूत्र निकाल ले गए। मारपीट में पीड़िता और उसके परिजनों को चोटें भी आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद बाजार में भी अफरातफरी का माहौल बन गया।

 

पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में कोतवाली असंदरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। आरोपी पक्ष की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढें

बारिश में बनाएं गरमा-गरम समोसा चाट, सिर्फ 15 मिनट में तैयार होगी स्ट्रीट स्टाइल रेसिपी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बारिश में बनाएं गरमा-गरम समोसा चाट, सिर्फ 15 मिनट में तैयार होगी स्ट्रीट स्टाइल रेसिपी

फैशन शॉपिंग की तलाश पूरी; शहर में खुला कॉयू का फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन

कम उम्र में क्यों बढ़ रहे हैं स्ट्रोक के मामले? न्यूरोलॉजिस्ट ने बताई बड़ी वजह

बस्तर का सबसे पुराना शिवधाम है पाथरी

भारत के अगले इनोवेटर्स को मिला वंदे भारतम में बड़ा मंच

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More