हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

Mallikarjun Kharge

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज

Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

खरगे के हल्द्वानी पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या कार्यक्रम स्थल पर जुटी। रामलीला मैदान में जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी की ओर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

SSP कार्यालय में कांग्रेस नेताओं का धरना

जनसभा में शामिल होने आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को कथित तौर पर रोके जाने के आरोप के बाद पार्टी नेताओं ने SSP कार्यालय का रुख किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ SSP कार्यालय में धरने पर बैठ गए।

यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी बसों को रोक रहा है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को जनसभा में पहुंचने से रोकना उचित नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया।

ये भी पढें

मुखर योगी और अखिलेश की सियासी कसमकस

विधायक सुमित हृदयेश ने भी लगाए आरोप

हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने भी पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने नैनीताल जिले के SSP मंजुनाथ TC पर आरोप लगाया कि जनसभा में आने वाले लोगों के वाहनों को कथित तौर पर रोका जा रहा है। विधायक ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि पुलिस की इस कार्यशैली के खिलाफ कांग्रेस आने वाले समय में आंदोलन कर सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए।

रुद्रपुर में पूर्व विधायक और पुलिस के बीच बहस

उधर, रुद्रपुर में भी कांग्रेस की जनसभा में शामिल होने जा रही बसों की चेकिंग के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। पंतनगर मोड़ पर वाहनों की जांच के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस होने की जानकारी सामने आई। पूर्व विधायक ने पुलिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनसभा में जाने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी जताई।

जनसभा को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू

खरगे की जनसभा को देखते हुए हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। रामपुर रोड की ओर से आने वाले वाहनों को HN इंटर कॉलेज में खड़ा कराया जाएगा। बरेली रोड से आने वाले वाहनों के लिए लक्ष्मी शिशु मंदिर, मंगलपड़ाव में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। खटीमा और सितारगंज की ओर से आने वाले वाहनों को गोलापार स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के फिटनेस सेंटर के सामने सड़क के बाईं ओर खड़ा कराया जाएगा।

पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए  ठंडी सड़क (नहर मार्ग) और खालसा इंटर कॉलेज मैदान  वहीं कालाढूंगी और रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को जेल रोड तिराहे से होते हुए पर्वतीय उत्थान मंच और लगन गार्डन  में पार्क कराया जाएगा। SP ट्रैफिक  डा. जगदीश चंद्र ने लोगों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन का प्रयास है कि जनसभा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अबान के जनाजे में उमर-अली को पैरोल, हाईकोर्ट ने बातचीत पर लगाई सख्त पाबंदी

हनी ट्रैप का शिकार हुआ IAF अधिकारी PAK कनेक्शन में विंग कमांडर गिरफ्तार

अमेरिका का बड़ा फैसला! भारत पर 100% टैरिफ की तैयारी, रूस से तेल खरीदने वाले देश निशाने पर

FIFA वर्ल्ड कप में सनसनी मेसी को धमकी, रोनाल्डो भी रहे निशाने पर

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

 

Spread the love

One thought on “हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Untitled 12 copy
Politics Uttar Pradesh

इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासत

  Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव भले अभी कई महीने दूर हो, लेकिन विपक्ष के भीतर चुनावी शतरंज बिछ चुकी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ऊपर से गठबंधन की जरूरत समझती दिखती हैं, मगर नीचे सीटों और राजनीतिक प्रभाव की ऐसी लड़ाई शुरू हो गई है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

AI वीडियो-पोस्टरों से गरमायी यूपी की सियासत

Lucknow: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत सोशल मीडिया पर एक नई शक्ल में उतर आई है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच अब पारंपरिक भाषण-बाज़ी से आगे बढ़कर AI-निर्मित वीडियो और पोस्टरों की जंग छिड़ गई है, जिसे कई हलकों में AI वॉर कहा जा रहा है। हालिया […]

Spread the love
Read More