अबान के जनाजे में उमर-अली को पैरोल, हाईकोर्ट ने बातचीत पर लगाई सख्त पाबंदी

Umar Ali at Aban's funeral

Umar Ali at Aban’s funeral : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए जेल में बंद उसके दोनों भाइयों उमर अहमद और अली अहमद को पैरोल की अनुमति मिल गई है। हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों को पैरोल देते हुए कई कड़ी शर्तें भी तय की हैं। अदालत के निर्देश के मुताबिक दोनों भाई जनाजे के दौरान केवल तीन लोगों से ही बातचीत कर सकेंगे। उन्हें मीडिया या किसी सार्वजनिक सभा में बोलने की अनुमति नहीं होगी।

तीन लोगों से ही कर सकेंगे बातचीत

अतीक अहमद की बहन परवीन कुरैशी की ओर से दायर याचिका पर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने शुक्रवार को उमर और अली को जनाजे में शामिल होने की अनुमति दी। अदालत ने साफ किया कि दोनों भाई केवल जनाजे की धार्मिक रस्में कराने वाले व्यक्ति, अपनी बुआ परवीन कुरैशी और भाई अहजम अहमद से ही बातचीत कर सकेंगे।

ये भी पढें

Jio ने लॉन्च किए नए OTT पास, ₹550 और ₹2,000 में मिलेंगे शानदार फायदे

इसके अलावा दोनों को किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने की अनुमति नहीं होगी। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि वे किसी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे और सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए भी कोई बातचीत नहीं करेंगे।

पुलिस सुरक्षा में पहुंचेंगे कब्रिस्तान

अली अहमद झांसी जेल में बंद है, जबकि उमर अहमद लखनऊ जेल में है। अदालत के निर्देश के अनुसार दोनों को पुलिस अभिरक्षा में सीधे प्रयागराज स्थित कसारी-मसारी कब्रिस्तान ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार और परिवार के सदस्यों से निर्धारित मुलाकात पूरी होने के बाद दोनों को पुलिस सुरक्षा में उनकी संबंधित जेलों में वापस भेज दिया जाएगा। अदालत ने दोनों को पुलिस और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के लिए भी कहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

ये भी पढें

FIFA वर्ल्ड कप में सनसनी मेसी को धमकी, रोनाल्डो भी रहे निशाने पर

सड़क हादसे में हुई अबान की मौत

अबान अहमद की मौत गुरुवार को झांसी में हुए सड़क हादसे में हुई थी। जानकारी के मुताबिक वह अपने कुछ साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई से मिलने जा रहा था। इसी दौरान पुंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अतीक की कब्र के पास दफनाया जाएगा अबान

अबान का शव शुक्रवार सुबह प्रयागराज में उसकी बुआ परवीन कुरैशी के घर लाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसकी कब्र अतीक अहमद की कब्र के पास तैयार की गई है। इसी कब्रिस्तान में अतीक के भाई अशरफ और बेटे असद की कब्र भी मौजूद है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Jio ने लॉन्च किए नए OTT पास, ₹550 और ₹2,000 में मिलेंगे शानदार फायदे

पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट सेंटर को बम की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप; जांच में जुटी एजेंसियां

FIFA वर्ल्ड कप में सनसनी मेसी को धमकी, रोनाल्डो भी रहे निशाने पर

 

 

Spread the love

2 thoughts on “अबान के जनाजे में उमर-अली को पैरोल, हाईकोर्ट ने बातचीत पर लगाई सख्त पाबंदी

Comments are closed.

Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More