40 साल से फरार सजायाफ्ता वोटर ID से दबोचा गया

Kanpur Police Action

Kanpur Police Action: एक बड़ा कोतूहल भरा मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में 40 साल से फरार सजायाफ्ता अपराधी को जूही पुलिस ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने से ठीक एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया। इन 40 साल में उसने इतनी हुलिया बदलीं कि वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका।

वह कभी बाल-दाढ़ी बढ़ा लेता तो कभी गंजा हो जाता। भला ऐसे में उसे पुलिस कैसे पहचान पाती। लेकिन यह तो पुलिस की सतर्कता कहिये वह बराबर उसकी खोज में लगी ही रही। वोटर आईडी और बीएलओ से जानकारी जुटाकर पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के बाद उसे किदवईनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा है।

ये भी पढें

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, मेयर को मिला हमले की धमकी वाला मेल; पुलिस जांच में जुटी

जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि साईंपुरवा कच्ची मड़ैया जूही निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ वर्ष 1984 में जूही थाने में तीन किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचना पूरी होने के बाद न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया और सुनवाई के बाद निचली अदालत ने उसे दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी। लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। एक-दो माह नहीं, पूरे 40 साल वह फरार रहा। इसके बाद प्रदीप की ओर से 1987 में हाईकोर्ट में अपील दाखिल की गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, मेयर को मिला हमले की धमकी वाला मेल; पुलिस जांच में जुटी

बदल रहा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट, अब दुनिया खरीदेगी ड्रोन, रडार और स्मार्ट हथियार

झांसी हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की दर्दनाक मौत, आखिरी शब्द थे- ‘मुझे बचा लो’

डॉक्टरों की हड़ताल पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तुरंत काम पर लौटें वरना होगी कार्रवाई

टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

 

Spread the love

Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More