ट्रंप के गोल्फ क्लब के पास हथियार के साथ संदिग्ध पकड़ा गया

कैलिफोर्निया दौरे से पहले ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर पिस्टल और प्रतिबंधित गोलियों के साथ पकड़ा गया आरोपी; FBI और सीक्रेट सर्विस कर रही संयुक्त जांच।

Donald Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैलिफोर्निया दौरे से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। घटना के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या आरोपी किसी संभावित हमले की साजिश रच रहा था।

लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग (LACSD) के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 38 वर्षीय जीनिन जॉन टेले (Jeanine John Taele) के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के डाउनी का निवासी है।

गोल्फ क्लब की कर रहा था रेकी

शेरिफ विभाग के अनुसार, रविवार को ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब की पार्किंग में संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने के बाद आरोपी को रोका गया। अधिकारियों का कहना है कि वह क्लब परिसर के फोटो और वीडियो बना रहा था तथा सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखता दिखाई दे रहा था।

यह भी पढें 

₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज! सरकार ने शुरू की तैयारी, जानिए क्या है पूरा मामला

जब पुलिस ने उसकी कार की तलाशी ली तो उसमें से एक पिस्टल और प्रतिबंधित आर्मर-पियर्सिंग (कवच-भेदी) गोलियां बरामद हुईं।

FBI और सीक्रेट सर्विस कर रही जांच

आरोपी को अवैध रूप से हथियार छिपाकर रखने और प्रतिबंधित गोला-बारूद रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जांच एफबीआई की जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स (JTTF) और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस मिलकर कर रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आरोपी का मकसद क्या था और क्या वह वास्तव में ट्रंप को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।

यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह कैलिफोर्निया में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) के फंडरेजिंग डिनर में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

ट्रंप पर पहले भी हो चुके हैं कई हमले

डोनाल्ड ट्रंप पर पिछले कुछ वर्षों में कई बार हमले या हमले की कोशिशें हो चुकी हैं।

13 जुलाई 2024: पेंसिल्वेनिया रैली में गोलीबारी

बटलर, पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने AR-15 स्टाइल राइफल से ट्रंप पर फायरिंग की थी। एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूते हुए निकल गई थी। इस हमले में एक समर्थक की मौत हुई, जबकि दो अन्य घायल हुए। हमलावर को मौके पर ही सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर ने मार गिराया।

15 सितंबर 2024: फ्लोरिडा गोल्फ क्लब में साजिश

फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रंप के गोल्फ क्लब में रयान वेस्ले राउथ AK-स्टाइल राइफल लेकर झाड़ियों में छिपा मिला था। सीक्रेट सर्विस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया और ट्रंप सुरक्षित रहे। बाद में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

2016: चुनावी रैली में हथियार छीनने की कोशिश

जून 2016 में लास वेगास की एक चुनावी रैली के दौरान ब्रिटिश नागरिक माइकल स्टीवन सैंडफोर्ड ने एक पुलिस अधिकारी की पिस्तौल छीनकर ट्रंप पर हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया और कोई फायरिंग नहीं हुई।

सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से कर रही जांच

ताजा मामले में अमेरिकी एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या उसके पीछे कोई संगठित साजिश थी। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों ने मामले में अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। ट्रंप के प्रस्तावित कैलिफोर्निया दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Spread the love

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

गांधीनगर में आयोजित जन चौपाल में बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद

बोले – बीते एक वर्ष में दो बार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित कर विकास का एक नया इतिहास रचा गया उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj :  सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 (गांधीनगर) के रगरगंज टोले पर आयोजित एक विशाल जन चौपाल में जन-सैलाब उमड़ पड़ा। ‘विकास पुरुष’ के नारों, ढोल-नगाड़ों की थाप और फूलों […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

सिद्धौर में 52 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा

Sidhaur, Barabanki : आज विकास खंड सिद्धौर में भारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत साक्षरता परीक्षा का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर श्रीमती आराधना अवस्थी के नेतृत्व में किया गया। परीक्षा विकास खंड के 52 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में असाक्षर अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी आराधना अवस्थी ने […]

Spread the love
Read More