बड़कागांव के पौता गांव के युवक को पूछताछ के बाद छोड़ा

JPSC

JPSC पाँच जिलों में 18 ठिकानों पर एक साथ CID का छापा

रंजन कुमार सिंह

रांची।  झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की अलग अलग प्रतियोगी परीक्षाओं म अनियमितताओं की जांच अब और तेज हो गई है। सोमवार को CID ने राज्य के पांच जिलों रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में एक साथ 18 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पहले से दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में स्थानीय पुलिस की मदद से की गई।

अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

CID की टीम ने छापेमारी के दौरान कई ऐसे दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इनमें लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और चेकबुक के अलावा कई अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी, एडमिट कार्ड, मार्कशीट और अन्य रिकॉर्ड शामिल हैं। अब इन सभी सामग्रियों की तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

ये भी पढें

जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी सफलता

आरोपी की कई भर्ती परीक्षाओं में सफलता की जांच

CID की जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि मामले का आरोपी अभय तिवारी कई सरकारी भर्ती परीक्षाओं में सफल हुआ था। इनमें वर्ष 2018 की पुलिस अवर निरीक्षक लिखित परीक्षा, वर्ष 2013 की भारतीय नौसेना भर्ती परीक्षा, वर्ष 2014 में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में सहायक पद की परीक्षा, आईआरबी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, वर्ष 2018 की सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल (लिखित एवं टाइपिंग) परीक्षा, वर्ष 2014 की नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की पीटी परीक्षा, जेएसएससी पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा, JPSC की एसीएफ, एफआरओ, एफएसओ और 11वीं से 13वीं संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा शामिल हैं।

भर्ती एजेंसियों से मांगा गया पूरा रिकॉर्ड

CID ने संबंधित भर्ती और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों से आरोपी के आवेदन, चयन प्रक्रिया, मूल्यांकन रिकॉर्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। इन रिकॉर्ड की जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश होगी कि कहीं अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में किसी संगठित नेटवर्क के जरिए गड़बड़ी तो नहीं की गई।

फोरेंसिक जांच के बाद हो सकते हैं बड़े खुलासे

जांच एजेंसी का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच के साथ एजेंसियों से मिलने वाले रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा। CID को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया से JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बोकारो में कार्रवाई

JPSC एग्जाम गड़बड़ी मामले को लेकर बोकारो में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यालय के निर्देश पर बोकारो पुलिस की टीम ने सनत प्रकाश के आवास पर छापेमारी की। पुलिस ने सेक्टर-3 स्थित आवास संख्या 315 में छापेमारी की। हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक, जिस आवास पर छापेमारी की गई, वह करीब एक साल से पूरी तरह खाली है। बोकारो एसपी ने छापेमारी की पुष्टि की है।

ये भी पढें

सनातन और हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ का खतरनाक सिलसिला

बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा कि CID के साथ बोकारो सिटी थाना की पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर छापेमारी की। हालांकि इस दौरान उसके आवास से कोई भी चीज बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने थर्ड सी स्थित आवास संख्या 315 को खंगाला। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध सामान या ऐसा सुराग नहीं मिला, जिससे मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

हजारीबाग में CID ने सोमवार को हजारीबाग के सुदूरवर्ती मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोता गांव में भी अपनी दस्तक दी है। जहां CID की टीम ने एक व्यक्ति से 5 घंटे तक गहन पूछताछ कर उसे छोड़ दिया है। वहीं उसकी एक भाई की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि CID की टीम बड़कागांव के भी कुछ इलाकों में सघन जांच की है और कुछ लोगों से पूछताछ भी की है।

CID की यहां दूसरी कार्रवाई थी। जिसमें मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पौता गांव से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जिसका नाम प्रदीप कुमार यादव पिता राजेंद्र यादव है। टीम ने इसे हिरासत में लेकर 5 घंटे तक लगातार पूछताछ की उसके बाद इसे छोड़ दिया है। अब CID की टीम को प्रदीप के भाई लालो यादव की तलाश में है। इसके पूर्व इसी सप्ताह में हजारीबाग के बड़कागांव में छापामारी कर सुमन सौरभ को CID की टीम ने गिरफ्तार किया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के करीब पांच बजे CID की एक विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता गांव में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने राजेंद्र यादव के आवास पर गहन छानबीन की और उनके बेटे प्रदीप यादव को पूछताछ के लिए अपने साथ हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के दौरान मुफस्सिल, लोहसिंघना और सदर थाना की पुलिस बल मौके पर पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रही। पौता गांव के बाद CID की टीम बड़कागांव क्षेत्र के लिए रवाना हो गई, जहां अन्य संदिग्ध ठिकानों और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

मड़ियांव: मासूम बच्चे को अगवा करने वाला अपहरणकर्ता बहराइच से गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद

जयशंकर और उज़्बेक विदेश मंत्री ने की रणनीतिक संबंधों की समीक्षा

नवोदय विद्यालय में लगा अदाणी फाउंडेशन का फ्री हेल्थ कैंप, छात्रों को मिली जांच और दवाइयाँ

भक्तों की मांग: चढ़ावा चोरी व NEET परीक्षा लीक के दोषियों को शीघ्र सजा मिले, अन्यथा जनता 2027 में जवाब देगी?

असम में ‘निर्भया’ जैसा निर्मम कांड !

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Spread the love

One thought on “बड़कागांव के पौता गांव के युवक को पूछताछ के बाद छोड़ा”

Comments are closed.

Adukh Navami
homeslider Religion

अदुःख नवमी आज: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

Adukh Navami: अदुःख नवमी (जिसे बोलचाल में ‘ दुःख नवमी’ भी कहा जाता है) हिंदू धर्म का एक अत्यंत कल्याणकारी व्रत है। यह मुख्य रूप से दुखों के नाश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं। तिथि और समय यह व्रत हर साल भाद्रपद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा तुरंत इलाज, यूपी में शुरू होगी इमरजेंसी रेस्क्यू सर्विस

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गोवंश को अब तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों और गो सेवा आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में गोवंश के लिए आपातकालीन बचाव […]

Spread the love
Read More
National Politics West Bengal

ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर में भी बड़ा झटका लगा है। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में ममता गुट के उम्मीदवार रबिउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। रबिउल आलम चौधरी के नाम वापस लेने […]

Spread the love
Read More