
Dubagga ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर गैर जनपदों में की जा रही तस्करी
वन रक्षक और वन दारोगा की मिलीभगत से हो रही हरे पेड़ों की कटान
दुबग्गा वन रेंज क्षेत्र के कसमंडी रोड जाखड़ बाग चौराहा मयूर सिटी के सामने प्रतिबंध हरे पड़ों की कटान घड़ल्ले से हो रही है। इस क्षेत्र में हरे भरे सागवान के पेड़ काटे जा रहे है। इन कटे पेड़ों को ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर गैर जनपदों में तस्करी की जा रही है। उधर वन विभाग के अधिकारियों ने पेड़ों को कटाई पर चुप्पी साध रखी है।
ये भी पढें
हरे भरे सागवान के पेड़ काटे जाने के संबंध में वनरक्षक रोहित सिंह और वन दरोगा शिव सहाय कॉल तक रिसीव नहीं करते हैं। बताया गया है कि इन वन सुरक्षाकर्मियों की मिली भगत से तेजी से उनके क्षेत्र में पेड़ों की पिछले लंबे समय से कटान हो रही है।
ये भी पढें
बताया गया है कि जेठ रोड पेट्रोल पंप के सामने 6 जामुन के पेड़ काटे गए। मोरा गांव में दो दर्जन से अधिक सागवान के पेड़ काटे गए हैं। इसके साथ ही कसमंडी रोड हमसफर लोन के सामने करीब एक दर्जन पेड़ काटे गए हैं। जिला पुर गांव के महुआरी के पास दो दर्जन पेड़ काटे गए है। आउटर हाईवे के किनारे मस्जिद के पास तीन दर्जन पेड़ काटे गए है। यह क्षेत्र वनरक्षक रोहित सिंह और वन दरोगा शिव सहाय के क्षेत्र में आता है। यह वन रक्षक पेड़ काटने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। पेड़ों की कटान के संबंध में जब वनरक्षक रोहित सिंह और वन दारोगा शिव सहाय से बात करने का प्रयास किया गया तो दोनों ही वन सुरक्षाकर्मियो ने फोन नहीं उठाया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
प्रदेश के लिए संकट बनी भाजपा सरकार: अखिलेश
सनातन और हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ का खतरनाक सिलसिला
दो टूक : संसद में दिख रही यूपी के दो लड़कों की जुगलबंदी क्या 2027 में दिखेगी
टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

