यूपी के इन इलाकों में कल से चार दिनों तक भारी बारिश

Monsoon

Monsoon देशभर में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव बना हुआ है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी यूपी के इलाके में कल यानी कि तीन अगस्त से सात अगस्त के बीच चार दिनों तक भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पश्चिमी यूपी में चार से सात अगस्त के बीच बरसात होगी। इस बीच, मौसम विभाग ने रविवार को बताया है कि दक्षिण भारत में बारिश में कमी आएगी। हालांकि, अगले दो दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और अगले पांच दिनों के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होगी। अगले पांच दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी हिमालयी में बारिश बढ़ेगी।

ये भी पढें

ईरान पर ट्रम्प का एक और दावा झूठा निकला

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख में दो से छह अगस्त और आठ अगस्त को, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में दो से आठ अगस्त के दौरान काफी बड़े इलाके में या व्यापक बारिश होने वाली है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में तीन से छह अगस्त के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार से सात अगस्त के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में, तीन से सात अगस्त के दौरान, पश्चिमी राजस्थान में दो अगस्त को काफी बड़े इलाके या व्यापक बारिश होने वाली है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में सात अगस्त को बारिश होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में दो अगस्त और सात व आठ अगस्त के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो और तीन अगस्त और दो से आठ अगस्त के दौरान कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में दो से पांच अगस्त के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में दो से आठ अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पंजाब में तीन और चार अगस्त के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन से छह अगस्त के दौरान, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में दो अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी बरसात का अलर्ट

मध्य भारत की बात करें तो से छह अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, दो से तीन अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, तीन से पांच अगस्त के दौरान विदर्भ, दो अग्स्त को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है। सात से आठ अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, चार से आठ अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, दो अगस्त, छह से आठ अगस्त के दौरान विदर्भ, तीन से आठ अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा बारिश होगी। छह से आठ अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, पांच से आठ अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, तीन से आठ अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी।

ये भी पढें

सनातन और हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ का खतरनाक सिलसिला

झारखंड, बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

इसके अलावा, दो से आठ अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिककिम, तीन से आठ अगस्त के दौरान झारखंड, दो से पांच अगस्त के दौरान बिहार में काफी भारी बारिश होगी। दो और तीन अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की संभावा है। साथ ही, दो से तीन अगस्त के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, दो से पांच अगस्त के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड, दो से आठ अगस्त के दौरान बिहार में तेज हवाएं चलने वाली हैं। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश बारिश का पूरे हफ्ते तक अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में दो और पांच अगस्त को, असम, मेघालय में दो से पांच अगस्त के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में दो से आठ अगस्त के दौरान पूरे इलाके में भारी बारिश होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

दो टूक : संसद में दिख रही यूपी के दो लड़कों की जुगलबंदी क्या 2027 में दिखेगी

भाजपाई दंडवत् माफी भी मांगेंगे तो भी जनता माफ नहीं करेगी: अखिलेश

डीजी जेल ने जेलर समेत पांच सुरक्षाकर्मियों को किया निलंबित

सलमान खान की धमाकेदार एंट्री से मचा हंगामा, भाई सोहेल को गले लगाते ही इमोशनल हुआ माहौल

LDA सुपरवाइजर साढ़े सात लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार

 

Spread the love

One thought on “यूपी के इन इलाकों में कल से चार दिनों तक भारी बारिश”

Comments are closed.

SP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विधान मंडल सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे सपा विधायक: अखिलेश

SP विधानमंडल दल की बैठक में लिया फैसला लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक रविवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में हुई। विधानमंडल दल की बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं, जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं राकेश यादव राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP

प्रदेश के लिए संकट बनी भाजपा सरकार: अखिलेश

BJP सरकार के मंत्रियों, नेताओं ने आन्दोलनकारी छात्रों के साथ किया समझौता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के लिए संकट है। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट दूर होगा। तभी प्रदेश की समस्याओं का समाधान होगा। इस सरकार ने छात्रों, नौजवानों, बेटियों […]

Spread the love
Read More