
Salman Khan Alliance Show : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान जब भी किसी मंच पर पहुंचते हैं तो माहौल अपने आप खास बन जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में, जहां सलमान खान ने अचानक पहुंचकर कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया। उनकी सरप्राइज एंट्री ने शो में नया रोमांच पैदा कर दिया, वहीं अपने भाई सोहेल खान से मुलाकात का भावुक पल भी देखने को मिला।
शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने एरिना में बैठे नजर आ रहे हैं। तभी वहां लगी स्क्रीन पर अचानक ‘System Breach’ का मैसेज दिखाई देता है। यह देखकर सभी कंटेस्टेंट्स हैरान हो जाते हैं और सोचने लगते हैं कि आखिर शो के सिस्टम में क्या गड़बड़ी हो गई है। लेकिन कुछ ही देर बाद पीछे के दरवाजे से सलमान खान की एंट्री होती है और सभी को पता चलता है कि यह कोई तकनीकी समस्या नहीं बल्कि भाईजान का खास सरप्राइज था। सलमान को देखकर कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर खुशी और हैरानी साफ दिखाई देती है।
ये भी पढें
लॉक अप 2 में वरुण यादव की लगी क्लास, हुमा और फराह की फटकार के बाद हुए इमोशन
काउबॉय लुक में दिखे सलमान खान
सलमान खान ने शो में अपने खास अंदाज में एंट्री की। उनका काउबॉय लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सुपरस्टार को देखकर शो में मौजूद सभी लोग अपनी सीट से खड़े हो गए और उनका जोरदार स्वागत किया। नाइजीरिया के मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अगू स्टेनली भी सलमान को देखकर काफी उत्साहित नजर आए। उनके लिए यह पल किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था।
भाई को देखकर भावुक हुए सोहेल खान
सलमान खान ने शो में पहुंचते ही सबसे पहले अपने छोटे भाई सोहेल खान को गले लगाया। दोनों भाइयों के बीच का यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया। लंबे समय बाद भाई से मुलाकात कर सोहेल भी भावुक नजर आए।
ये भी पढें
क्या अगरबत्ती का धुआं बढ़ा सकता है फेफड़ों के कैंसर का खतरा? डॉक्टर ने बताया सच
दरअसल, सोहेल खान के लिए शो का सफर हाल के दिनों में थोड़ा मुश्किल रहा है। उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के शो से बाहर होने के बाद वह काफी उदास नजर आए थे। दोनों ने शो में साथ काफी समय बिताया था, ऐसे में सीमा के जाने के बाद सोहेल को खालीपन महसूस हुआ। ऐसे समय में सलमान अपने भाई का हौसला बढ़ाने पहुंचे।
शो में सोहेल का शानदार प्रदर्शन
रियलिटी शो में आने से पहले सोहेल खान ने बताया था कि सलमान खान उनके इस फैसले को लेकर थोड़े हैरान जरूर थे, लेकिन उन्होंने उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया था। सलमान ने उन्हें सलाह दी थी कि रियलिटी शो में धैर्य और समझदारी के साथ खेलना होगा। अब तक शो में सोहेल खान का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। टास्क के दौरान उन्होंने अपनी क्षमता दिखाई है और दर्शकों का ध्यान भी खींचा है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
क्या अगरबत्ती का धुआं बढ़ा सकता है फेफड़ों के कैंसर का खतरा? डॉक्टर ने बताया सच
इंदौर में पति-पत्नी के बीच “वह” कौन पत्नी की जमकर धुनाई
तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस, DIG गोरखपुर, DM और SP ने सुनीं फरियादियों की समस्या


One thought on “सलमान खान की धमाकेदार एंट्री से मचा हंगामा, भाई सोहेल को गले लगाते ही इमोशनल हुआ माहौल”
Comments are closed.