इंदौर में पति-पत्नी के बीच “वह” कौन पत्नी की जमकर धुनाई

IndoreNews : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सड़क पर हुए एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ कथित तौर पर बेल्ट से मारपीट करता नजर आ रहा है। घटना के दौरान सड़क पर काफी हंगामा हुआ और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विजय नगर इलाके में हुआ विवादयह मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स महिला से बहस करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह बेल्ट निकालकर महिला पर हमला करने लगता है। वीडियो में आरोपी महिला का मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटकता हुआ भी नजर आ रहा है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कई लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते दिखाई दिए।

पति-पत्नी और परिचित के बीच विवाद की बातशुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह विवाद पति-पत्नी और महिला के एक परिचित व्यक्ति के बीच का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला एक्टिवा से जा रही थी, तभी वहां पहुंचे एक व्यक्ति से उसका विवाद शुरू हो गया। वायरल वीडियो में आरोपी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि महिला ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और कई साल खराब कर दिए। हालांकि, विवाद की असली वजह और पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद विजय नगर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। शुरुआत में किसी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत नहीं की गई थी, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस के अनुसार, आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा था और महिला के साथ मारपीट कर रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ACP  पराग सैनी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अगर जांच में कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

Spread the love

One thought on “इंदौर में पति-पत्नी के बीच “वह” कौन पत्नी की जमकर धुनाई”

Comments are closed.

Crime News homeslider

गोमतीनगर: थाने की बैरक में फांसी के फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव

खबर मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, अधिकारी मौके पर कांस्टेबल आकाश यादव ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Gomti Nagar police : घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोमतीनगर थाने में तैनात […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू बरामद फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ सालों पहले आईआईएम रोड पर दो महिलाओं की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर […]

Spread the love
Read More