पड़ोसी प्रथमः 100 अरब के विकास पैकेज से चमकेगा भूटान का बुनियादी ढांचा

India-Bhutan Development Cooperation

शाश्वत तिवारी

India-Bhutan Development Cooperation : भारत और भूटान ने थिम्पू में आयोजित 5वीं भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता (प्लान टॉक्स) के दौरान भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना (2024-2029) के तहत जारी 100 अरब रुपये की विकास परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। भूटान के विदेश सचिव पेमा लेक्तुप दोरजी के निमंत्रण पर पहुंचे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढ़ें

कावेरी विवाद के बीच थलपति विजय की ‘जना नायकन’ पर संकट, कर्नाटक में कई थिएटरों ने रद्द किए शो

मिसरी की इस दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और भूटान के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा यात्रा के दौरान, विदेश सचिव मिसरी ने महामहिम राजा से मुलाकात की। उन्होंने दाशो शेरिंग तोबगे और ल्योंपो डी.एन. ढुंगेल (विदेश और बाहरी व्यापार मंत्री) से भी भेंट की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें विकास साझेदारी, ऊर्जा, व्यापार और निवेश, कनेक्टिविटी, लोगों के बीच आपसी संबंध और आपसी महत्व के अन्य क्षेत्रीय मुद्दे शामिल थे।

मंत्रालय ने बताया कुल 12 नई PTA परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनकी कुल लागत 332 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, शहरी सुविधाएं और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके साथ ही, 13वीं पंचवर्षीय योजना के तहत कुल 82 PTA परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है, जिनकी कुल लागत 6,860 करोड़ रुपये है। भारत सरकार ने ESP के लिए 1,250 करोड़ रुपये, HICDP के लिए 735.20 करोड़ रुपये और प्रोग्राम ग्रांट के लिए 200 करोड़ रुपये जारी किए हैं। बैठक में इन फंड के इस्तेमाल में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।

WhatsApp Image 2026 07 31 at 5.01.44 PM (1)

इसके अलावा दोनों विदेश सचिवों ने PTA प्रोजेक्ट “थिम्पू में ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर और ओपन स्पेस” के तहत बने थिम्पू इकोलॉजिकल पार्क और ओलाखा पार्क का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके अलावा, पीटीए प्रोजेक्ट “भूटान में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देना” के तहत खरीदे गए 45 इलेक्ट्रिक वाहन भी भूटान को सौंपे गए। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत भूटान के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण भूटान की पंचवर्षीय योजना के लिए भारत सरकार द्वारा दी जा रही भारी विकास सहायता से साफ दिखाई देता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : प्रीति पवार फाइनल में, नीरज चोपड़ा समेत भारत के लिए मेडल का बड़ा दिन

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : प्रीति पवार फाइनल में, नीरज चोपड़ा समेत भारत के लिए मेडल का बड़ा दिन

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “पड़ोसी प्रथमः 100 अरब के विकास पैकेज से चमकेगा भूटान का बुनियादी ढांचा

Comments are closed.

homeslider International

ट्रंप पर गोली चलाने वाले क्रूक्स का चौंकाने वाला सच

Thomas Matthew Crooks: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और 2024 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई 2024 को जानलेवा हमला करने वाले 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स को लेकर FBI के हाल ही में जारी इंटरव्यू दस्तावेजों में कई नई जानकारियां सामने आई हैं। क्रूक्स ने पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के […]

Spread the love
Read More
Untitled 17 copy
International

आज का भारत वैश्विक चुनौतियों पर आत्मविश्वास से रख रहा रायः डॉ. जयशंकर

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान’ के रूप में इंडियन काउंसिल ऑफ़ वर्ल्ड अफेयर्स (ICWA) की सिल्वर जुबली (25वीं वर्षगांठ) के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने वैश्विक पटल पर भारत की तेजी से बदलती भूमिका, बढ़ती भागीदारी, वैश्विक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

‘एक्ट ईस्ट’ को मिलेगी नई गति, भारत-वियतनाम के बीच बढ़ेगा सहयोग

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां वियतनाम के अपने समकक्ष ले होआई ट्रुंग के साथ व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर 19वीं भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग बैठक (JCM) की सह-अध्यक्षता की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा की। दोनों पक्षों […]

Spread the love
Read More