गाजियाबाद में कुत्ते के विवाद का वीडियो वायरल, पड़ोसियों के बीच धमकी और हंगामे के बाद FIR दर्ज

Ghaziabad dog dispute

Ghaziabad dog dispute :  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पालतू कुत्ते को लेकर शुरू हुआ पड़ोसियों के बीच विवाद अब पुलिस केस में बदल गया है। कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस, गाली-गलौज और धमकी भरी बातें सुनाई दे रही हैं। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब एक युवक ने कथित तौर पर अपनी संपत्ति और रसूख का हवाला देते हुए पुलिस को प्रभावित करने की बात कही।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत एक पालतू कुत्ते को कथित तौर पर मारने की बात को लेकर हुई। इस मुद्दे पर दो पड़ोसी परिवार आमने-सामने आ गए। वायरल वीडियो में युवक गुस्से में कहते हुए सुनाई देता है, “मेरा सात करोड़ का मकान है, पुलिस के मुंह में नोट भर दूंगा।” इस पर महिला पक्ष भी कड़ी प्रतिक्रिया देता है और दोनों के बीच काफी देर तक बहस चलती रहती है।

ये भी पढ़ें

पड़ोसी प्रथमः 100 अरब के विकास पैकेज से चमकेगा भूटान का बुनियादी ढांचा

मौके पर मौजूद लोग विवाद शांत कराने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहते हैं। वीडियो में युवक यह भी कहता सुनाई देता है कि “हमारे कुत्ते को क्यों मारा?” वहीं, उसके साथ मौजूद दो महिलाएं भी बहस में शामिल दिखाई देती हैं। इनमें से एक महिला वीडियो बनाए जाने का विरोध भी करती है।

शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR

मामले में एक पक्ष की शिकायत पर कविनगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, एफआईआर संख्या 0514/2026 शिकायतकर्ता सारिका त्यागी, निवासी ई-ब्लॉक, शास्त्रीनगर की तहरीर पर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 27 जुलाई की सुबह उनके पति के मोबाइल पर सहदेव चौधरी ने फोन कर धमकी दी। इसके बाद दोपहर करीब 12:50 बजे सहदेव चौधरी का पुत्र लक्ष्य चौधरी, आयुष और अन्य लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने जबरन घर में प्रवेश किया और परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया।

ये भी पढ़ें

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: PM किसान योजना को 2031 तक बढ़ाने पर कैबिनेट की मुहर

मारपीट और धमकी के आरोप

FIR के मुताबिक, आरोपियों ने महिला, उनके बुजुर्ग सास-ससुर और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

‘रामायण’ ट्रेलर का पाकिस्तान में भी जलवा, रणबीर-यश और VFX ने जीता पड़ोसी देश का दिल

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: PM किसान योजना को 2031 तक बढ़ाने पर कैबिनेट की मुहर

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: PM किसान योजना को 2031 तक बढ़ाने पर कैबिनेट की मुहर

 

 

Spread the love

One thought on “गाजियाबाद में कुत्ते के विवाद का वीडियो वायरल, पड़ोसियों के बीच धमकी और हंगामे के बाद FIR दर्ज”

Comments are closed.

Untitled 1 copy
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर और हाईकोर्ट की सुरक्षा होगी अभेद्य, Sniper की तैनाती; सांसद-विधायकों के गनर को मिलेंगे नए हथियार

अयोध्या राम मंदिर से हाईकोर्ट तक सुरक्षा होगी और मजबूत, सांसद-विधायकों के सुरक्षाकर्मियों को मिलेंगे नए हथियार Lucknow: उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शासन ने सांसदों और विधायकों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियार उपलब्ध […]

Spread the love
Read More
amit shah (1)
Politics Uttar Pradesh

2029 तक UCC लागू करने का शाह का दावा, सहयोगी दलों ने खींचे हाथ

UCC पर NDA में मतभेद? अमित शाह के ऐलान के बाद सहयोगी दलों ने साधी सावधानी New Delhi : समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना इरादा साफ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में भरोसा जताया कि वर्ष 2029 में होने वाले […]

Spread the love
Read More
Crime News

गाजीपुर: फर्जी कंपनी खोलकर निवेशकों की गाढ़ी कमाई लुटने वाले दो गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : गाजीपुर पुलिस ने फर्जी कंपनी के जरिए से निवेशकों से उनकी गाढ़ी कमाई हड़पकर फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी एजेंट बनाकर निवेशकों से धनराशि जमा कराया और वेतन एवं निवेशित धनराशि पर पांच प्रतिशत मासिक ब्याज देने का प्रलोभन […]

Spread the love
Read More