मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: PM किसान योजना को 2031 तक बढ़ाने पर कैबिनेट की मुहर

PM Kisan Yojana : देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। अब यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी। सरकार इस अवधि में योजना पर 3.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी, जिससे पात्र किसानों को पहले की तरह हर साल आर्थिक सहायता मिलती रहेगी। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सरकार का मानना है कि योजना के विस्तार से किसानों को समय पर आर्थिक मदद मिलती रहेगी और उनकी खेती से जुड़ी जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी।

हर साल मिलते रहेंगे 6,000 रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है।

सरकार किस्तों का समय फसल चक्र को ध्यान में रखकर तय करती है, ताकि किसानों को बुवाई और खेती की तैयारी के समय आर्थिक सहायता मिल सके।

अगले पांच वर्षों में 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, योजना को जारी रखने के लिए 3,15,614 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। सरकार का कहना है कि यह राशि किसानों को नियमित आय का सहारा देने के साथ-साथ खेती के लिए आवश्यक संसाधनों की खरीद में मदद करेगी।

खेती के खर्च में मिलेगी राहत

सरकार के अनुसार, पीएम किसान योजना की किस्तें ऐसे समय जारी की जाती हैं, जब किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि सामग्री खरीदने के लिए धन की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। इससे किसानों की नकदी संबंधी परेशानियां कम होती हैं और उन्हें ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेने की जरूरत भी कम पड़ती है।

छोटे और सीमांत किसानों को सबसे ज्यादा लाभ

सरकार का कहना है कि इस योजना के सबसे बड़े लाभार्थी छोटे और सीमांत किसान हैं। योजना शुरू होने के बाद से अब तक 23 किस्तों के माध्यम से 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। नीति आयोग के आकलन के अनुसार, इस योजना से किसानों की आय में सुधार हुआ है और उनकी अनौपचारिक स्रोतों से कर्ज लेने की निर्भरता भी कम हुई है। PM किसान योजना को 2031 तक जारी रखने के फैसले को किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि इससे खेती की लागत का बोझ कम होगा ।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

कावेरी विवाद के बीच थलपति विजय की ‘जना नायकन’ पर संकट, कर्नाटक में कई थिएटरों ने रद्द किए शो

दिल्ली दंगा केस: अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन सहित पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : प्रीति पवार फाइनल में, नीरज चोपड़ा समेत भारत के लिए मेडल का बड़ा दिन

Spread the love

Business

शेयर बाजार में बड़ा मौका! NSE IPO का प्राइस बैंड हुआ तय

NSE IPO 2026 : शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ एक बड़ा अवसर लेकर आया है। NSE ने अपने IPO के लिए 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक […]

Spread the love
Read More
Business

Subway ने जबलपुर में खोला नया स्टोर, MP में बढ़ाया कारोबार का दायरा

Subway Jabalpur Store : दुनिया की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) श्रृंखलाओं में शामिल Subway ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपना पहला कंपनी-स्वामित्व वाला और कंपनी-संचालित स्टोर शुरू किया है। यह स्टोर नेपियर टाउन स्थित रसेल चौक में खोला गया है। नए स्टोर के साथ Subway India ने मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी को […]

Spread the love
Read More
Islamabad
Business homeslider

पेट्रोल 370 के पार, सरकार ने दी जनता को राहत

दोपहिया-तिपहिया और छोटी कारों पर मिलेगी सब्सिडी 20 लीटर तक पेट्रोल पर जारी रहेगी सब्सिडी, उसके बाद चुकानी पड़ेगी पूरी कीमत नया लुक ब्यूरो Islamabad: मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव और स्ट्रेट और हॉर्मुज में बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 370 पार कर गई है। वैसे भारत में भी 370 की […]

Spread the love
Read More