झारखंड हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा को बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में जमानत याचिका खारिज

 नया लुक ब्यूरो 

Jharkhand News : झारखंड हाईकोर्ट ने चर्चित दुष्कर्म मामले में आरोपी मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले रांची सिविल कोर्ट भी आरोपी की जमानत अर्जी को अस्वीकार कर चुकी थी।

हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

यह मामला रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जिसने राज्यभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। झारखंड हाईकोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा ने एक युवती को दोस्त की बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कराया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर लालपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पीड़िता पक्ष ने किया कड़ा विरोध

सुनवाई के दौरान पीड़िता की ओर से जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया गया। अदालत के समक्ष यह दलील दी गई कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जमानत नहीं दी जानी चाहिए। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

‘रामायण’ में दिखा ‘एनिमल’ का खूंखार विलेन, निभाएगा मारीच का अहम किरदार

सिर्फ VFX नहीं, ‘रामायण’ ट्रेलर में छिपे हैं हिंदू धर्म के पांच बड़े पौराणिक रहस्य

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर बनेगी बिग बजट फिल्म, 2027 में होगी रिलीज

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में कर्फ्यू; तीन की मौत, दर्जनों घायल

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मेष: काम में प्रगति के योग, बातचीत में संयम रखें।

Today’s Horoscope and Panchang मेष :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल […]

Spread the love
Read More
Ganpati Festival
homeslider Religion

विनायक चतुर्थी : गणपति उत्सव

लोकमान्य तिलक ने बनाया स्वराज का मंत्र आचार्य संजय तिवारी “ऊँ वक्रतुण्ड़ महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।” GaneshFestival : यह मंत्र आज चहुंओर गूंज रहा है। पराधीन भारत मे जब यह गूंजा तो भारत ने स्वराज की यात्रा शुरू कर दी। इसी मंत्र ने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को एक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

नेताओं की संपत्ति का हिसाब तो अफसरों का क्यों नहीं?

पूर्व IPS किरण बेदी की मांग ने छेड़ी बड़ी बहस New Delhi: पूर्व IPS अधिकारी और देश की पहली महिला IPS अधिकारियों में शामिल किरण बेदी ने दिल्ली हाईकोर्ट में मौजूदा और पूर्व विधायकों, पार्षदों तथा एमसीडी अधिकारियों की संपत्तियों का विवरण सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ उनके परिवार […]

Spread the love
Read More