कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर बनेगी बिग बजट फिल्म, 2027 में होगी रिलीज

Cockroach Janata Party Movie :  NEET पेपर लीक विवाद और शिक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर में चर्चा का केंद्र बने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आंदोलन पर अब फीचर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ (The Accidental Cockroach Party) रखा गया है, जिसका आधिकारिक तौर पर टाइटल रजिस्टर भी करा लिया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म आंदोलन के पीछे की कहानी और उससे जुड़े कई अनदेखे पहलुओं को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

आंदोलन की कहानी अब बड़े पर्दे पर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए इस अनोखे आंदोलन ने शिक्षा व्यवस्था और राजनीति दोनों में हलचल मचा दी थी। आंदोलन के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और तत्कालीन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई थी। अब इसी घटनाक्रम को आधार बनाकर एक फिल्म तैयार की जा रही है, जिसमें आंदोलन की रणनीति, उससे जुड़े घटनाक्रम और पर्दे के पीछे की कहानी को सिनेमाई अंदाज में दिखाने का दावा किया जा रहा है।

जयपुर के गोविंद देव ‘ब्रह्म’ कर रहे हैं प्रोजेक्ट की अगुवाई

फिल्म की स्क्रिप्ट पर लंबे समय से रिसर्च करने वाले जयपुर निवासी गोविंद देव ‘ब्रह्म’ इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके मुताबिक, फिल्म केवल राजनीतिक घटनाओं का चित्रण नहीं होगी, बल्कि आंदोलन से जुड़े कई ऐसे पहलुओं को भी सामने लाएगी, जिन पर अब तक सार्वजनिक चर्चा नहीं हुई।

20 करोड़ से ज्यादा का बजट

जानकारी के अनुसार, यह कोई साधारण डॉक्यूमेंट्री नहीं बल्कि बड़े स्तर की फीचर फिल्म होगी। फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये से अधिक रखा गया है। फिलहाल स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है और शूटिंग के लिए विभिन्न लोकेशन का चयन किया जा रहा है।

स्टार कास्ट पर मंथन जारी

फिल्म के निर्देशक, मुख्य कलाकारों और सह-निर्माताओं के चयन को लेकर मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के कई निर्माताओं से बातचीत चल रही है। निर्माताओं का कहना है कि कास्टिंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

2027 में रिलीज करने की तैयारी

यदि सभी तैयारियां तय समय पर पूरी होती हैं, तो ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की घोषणा के बाद से इसका नाम और विषय दोनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल पर फिलहाल विराम, मॉनसून सत्र में नहीं होगा पेश; JPC का कार्यकाल बढ़ा

वर्दी में रील बनाने वाले SI की सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज

Sawan 2026 Upay: सावन की पहली रात करें ये 4 खास उपाय, महादेव की कृपा से दूर होंगी जीवन की परेशानियां

यहां उमा-महेश्वर की प्रतिमाएं बताती हैं शैव विरासत

Spread the love

2 thoughts on “कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर बनेगी बिग बजट फिल्म, 2027 में होगी रिलीज

Comments are closed.

Entertainment

‘द रेवोल्यूशनरीज’ को मिले सलमान खान के सपोर्ट से खुश हुए भुवन बाम, आभार व्यक्त कर कही दिल की बात

The Revolutionaries : प्राइम वीडियो की पीरियड ड्रामा ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ को हाल ही में रिलीज़ के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली है। इस पीरियड ड्रामा में आजादी के समय के एक अनकहे अध्याय पर रोशनी डाली गई है। मेकर्स ने इसे शानदार स्केल के साथ-साथ इमोशन ओर एक्शन से भरपूर बनाया है। […]

Spread the love
Read More
Entertainment

King की रिलीज डेट तय, शाहरुख बोले- अभी सिर्फ बात करूंगा, ट्रेलर बाद में

King Movie : बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार किया जा रहा है, उसकी रिलीज डेट पर खुद शाहरुख खान ने मुहर लगा दी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘King’ 24 दिसंबर 2026 को […]

Spread the love
Read More
Entertainment

जैसलमेर के रेगिस्तान में शूट हुआ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का क्लाइमैक्स, सामने आया जबरदस्त BTS वीडियो

300 करोड़ के क्लब के करीब पहुंची ‘मिर्जापुर:The Movie Mumbai : अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर:The Movie’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज के महज 10 […]

Spread the love
Read More