महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

Circumstances

परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को नीचे उतारा, बाद में दी पुलिस को खबर

न्यू गणेशगंज में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Suspicious death of a woman : नाका हिंडोला थाना क्षेत्र स्थित न्यू गणेशगंज में रहने वाली 38 वर्षीय हिमानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार को कमरे में पंखे के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला। हालांकि बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था। पुलिस को घटना की जानकारी उस समय हुई जब गोमतीनगर में रहने वाले मृतका के पिता प्रमोद कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर दी।

पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विनय खंड मकान नंबर एम एम – 4/80 में रहने वाले प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने अपनी बेटी हिमानी की शादी नाका हिंडोला थाना क्षेत्र स्थित मकान नंबर 55 न्यू गणेशगंज निवासी सतेन्द्र मिश्रा के साथ की थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह हिमानी ने किसी बात को लेकर कमरे में खुदकुशी कर ली। प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी का शव नीचे पड़ा था। यह देख उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें

भारत-अमेरिका संबंधों को नई रफ्तार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा और AI में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

इंस्पेक्टर नाका हिंडोला के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

 विधायक निवास की ऊपरी मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी की मौत

ज़मीन फर्जीवाड़ा मामले में 14 के ख़िलाफ़ आरोप गठित

रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले

सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में 40 डिसमिल सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा

लिवर को चुपचाप नुकसान पहुंचाता है हेपेटाइटिस, जानिए किन लोगों को तुरंत करानी चाहिए जांच

Spread the love

One thought on “महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव फांसी के फंदे पर लटका मिला”

Comments are closed.

CJP firm on Supreme Court order – Abhijit Dipke
Delhi Uttar Pradesh

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CJP सख्त, अभिजीत दिपके बोले- छात्रों को परेशान किया गया तो फिर होगा बड़ा प्रदर्शन

FIR और आंदोलन से जुड़े मामले पर जताई चिंता, सरकार से पुराने आश्वासन पर अमल की मांग CJP vs Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट की ओर से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर दिए गए अंतरिम आदेश के बाद पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने […]

Spread the love
Read More
Nanak Ram
Crime News Uttar Pradesh

 विधायक निवास की ऊपरी मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी की मौत

आत्महत्या और हादसे के बीच उलझी पुलिस ए अहमद सौदागर Nanak Ram Bhurji:  हजरतगंज थाना क्षेत्र के दारूलशफा स्थित नए विधायक निवास की ऊपरी मंजिल से गिरकर 55 वर्षीय पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नानक राम भुर्जी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव मंगलवार को बिल्डिंग के नीचे पड़ा मिलने […]

Spread the love
Read More
Crime News Politics

आंध्र के पूर्व मंत्री मांग रहे दहेज, घरेलू हिंसा का भी आरोप

Jogi Ramesh daughter-in-law case : आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और YSRCP के वरिष्ठ नेता Jogi Ramesh की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी बहू मेघना ने अपने ससुर, पति जोगी राजीव और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मेघना ने कुल 11 लोगों पर दहेज […]

Spread the love
Read More