वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए श्रेयस अय्यर, कप्तान ने गिनाईं युवा बल्लेबाज की खूबियां

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए कप्तान श्रेयस अय्यर

Vaibhav Suryavanshi: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में उन्होंने दो मैचों में अर्धशतक लगाया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई T20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में वैभव सूर्यवंशी की भूमिका काफी अहम रही। उन्होंने इस सीरीज में दो अर्धशतक लगाए। इस बीच बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज जीत दर्ज करने के बाद श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है।

श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

श्रेयस अय्यर ने BCCI के साथ इंटरव्यू में वैभव को लेकर कहा कि मुझे पता है कि वैभव क्या कर सकते हैं। खासकर उन्होंने जो दो मैचों में टीम को स्टार्ट दी वो टीम के लिए काफी अहम रही। उनकी यही खासियत उन्हें सबसे अलग बनाती है। उन्होंने पारी की शुरुआत में टीम को अच्छा स्टार्ट दिया। उसके बाद ईशान और तिलक ने उस मौके का फायदा उठाया। हर खिलाड़ी के कंट्रीब्यूशन से ही टीम को जीत मिलती है।

बतौर कप्तान पहली सीरीज जीतने के बाद अय्यर ने क्या कहा?

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मिली जीत को लेकर अय्यर ने कहा कि यह बहुत खास एहसास है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। देश का प्रतिनिधित्व करना और पहली सीरीज जीतना, एक खिलाड़ी के तौर पर आप हमेशा यही सपना देखते हैं। और मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि एक टीम के तौर पर हमने नतीजे के बारे में ज्यादा सोचने के बजाय अपने लिए एक स्टैंडर्ड तय किया था और उसी के हिसाब से खेला जो काफी अच्छा रहा। मयंक के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट में उनका अप्रोच और एटीट्यूड ही सबसे अहम रहा। उन्होंने मैच में प्लान के मुताबिक गेंदबाजी की।

ये भी पढें

पाकिस्तान की खौफनाक परंपरा: पहले ‘कारी’ घोषित करते हैं, फिर छीन लेते हैं महिलाओं की जिंदगी

जिम्बाब्वे सीरीज में वैभव ने बनाए 151 रन

वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उन्होंने जिम्बाब्वे सीरीज में कुल तीन मैचों में 50 से अधिक की औसत से 151 रन बनाए। वह इस सीरीज में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उसके बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर ईशान किशन रहे, उनके बल्ले से तीन मैचों में 145 रन आए। इंग्लैंड और आयरलैंड  T20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

रियल एस्टेट में सिर्फ दाम बढ़ना काफी नहीं! निवेश से पहले समझें लिक्विडिटी का असली खेल

पाकिस्तान की खौफनाक परंपरा: पहले ‘कारी’ घोषित करते हैं, फिर छीन लेते हैं महिलाओं की जिंदगी

चिनहट: नहाने गए तेज बहाव में बह गया मासूम, दूसरे दिन भी नहीं मिला

मोहनलालगंज में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान

अचार समझकर बालों में न भरें तेल! जावेद हबीब ने बताया सही तरीका, पाँच मिनट में करें हेयर ऑयलिंग

 

2 thoughts on “वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए श्रेयस अय्यर, कप्तान ने गिनाईं युवा बल्लेबाज की खूबियां

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव ए अहमद सौदागर Lucknow : साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता […]

Read More
Ara:
homeslider Uttar Pradesh

छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ara: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली और आनंद विहार से बिहार, बंगाल तथा पूर्वोत्तर के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का […]

Read More
Sports

‘मुझे आराम नहीं चाहिए’, लंबे ब्रेक पर सिराज का बड़ा बयान

Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट और आराम को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। जहां ज्यादातर तेज गेंदबाज लंबे और व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बीच ब्रेक को जरूरी मानते हैं, वहीं मोहम्मद सिराज का मानना कुछ अलग है। भारतीय तेज गेंदबाज ने साफ कहा है कि उन्हें ज्यादा लंबा […]

Read More