
97 बैच के अरोरा को वाराणसी में मिली नवीन तैनाती
UP पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई IPS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां
41 PCS अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी, अरुण पहुंचे नोएडा
UP IPS Transfer 2026 : चर्चा थी कि यूपी सरकार जल्द ही यूपी प्रशासनिक अफसरों को बड़े पैमाने पर फेंटने जा रही है। लेकिन इसी बीच UPPCS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में 41 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उसके बाद अटकलों का दौर शुरू ही हुआ था कि मंगलवार दोपहर को सरकार ने एक साथ 15 अफसरों का तबादला कर दिया। इस तबादला सूची में सरकार ने दो पुलिस कमिश्नर भी बदले हैं।
लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर की जगह उनसे छह साल जूनियर 2001 बैच के IPS तरूण गाबा को लखनऊ की कमान सौंपी गई है। वहीं 1998 बैच के पुलिस अधिकारी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी मिली है। जानकारी के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नई तैनातियों के तहत अधिकारियों को अलग-अलग जोन, मुख्यालय और महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश के अनुसार 1995 बैच के IPS अधिकारी मथुरा अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक व अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन के पद से स्थानांतरित करते हुए पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमरेन्द्र के. सेंगर को पुलिस आयुक्त, लखनऊ के पद के साथ पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना उत्तर प्रदेश लखनऊ और पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राम कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन बनाया गया है, जबकि नवीन अरोरा को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस प्रशासन में किए गए इस फेरबदल को विभागीय कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों के बाद अधिकारी अपने-अपने पदों पर कार्यभार संभालेंगे।
15 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर

तबादला सूची के अनुसार कई उपजिलाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों और नगर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, महोबा, मेरठ, लखनऊ, बागपत, चंदौली, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं। सूची में नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी रहे महेंद्र कुमार सिंह को अयोध्या विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जौनपुर की उपजिलाधिकारी रहीं बिंदुलता को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर नगर बनाया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर आयुक्त, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिलों में कामकाज को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारी जल्द ही अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का दावा, 54 दिनों में 70 मौतों का आरोप
13 साल बड़े एक्टर से टूटा रिश्ता, अब क्या हर्षद चोपड़ा को डेट कर रही हैं शिवांगी जोशी?
वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए श्रेयस अय्यर, कप्तान ने गिनाईं युवा बल्लेबाज की खूबियां
रियल एस्टेट में सिर्फ दाम बढ़ना काफी नहीं! निवेश से पहले समझें लिक्विडिटी का असली खेल

