JE, AES प्रभावित बचे गांवों में जल्द से जल्द पहुंचाएं नल से जल

Jal Jeevan Mission

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

Jal Jeevan Mission:  प्रदेश के जिन जापैनीज एनसेफ्लाइटिज (JE), एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) प्रभावित गांवों में अभी तक नल से जलापूर्ति नहीं शुरू हुई है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उन बचे गांवों में 24 घंटे तीन शिफ्टों में काम कर जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे JE, AES प्रभावित गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। सोमवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

अगर कहीं भी किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो अधिकारी तत्काल दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। समीक्षा बैठक में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव, MD जल निगम ग्रामीण, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

काम में किसी भी तरह की लापरवाही हुई, तो दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। सिंगल विलेज योजनाओं के सभी शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। पाइपलाइन बिछाने से प्रभावित सड़कों की तत्काल प्रभाव से मरम्मत कराने के निर्देश जलशक्ति मंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी सड़क रिस्टोरेशन के कार्यों में शिकायत आती है, तो दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढें

सावन में सुहागिन महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

जलशक्ति मंत्री ने जिले के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अंतिम चेतावनी है, इसके बाद संबंधित अधिकारियों को मुख्यालय से संबद्ध किया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी गांवों में जाकर जल जीवन मिशन के प्रभाव का आकलन करें। विशेषकर जलजनित बीमारियों में आई कमी और ग्रामीणों के जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव की जानकारी लें। लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक करें।

पुरानी परियोजनाओं को 2 महीने में करें पूरा

समीक्षा बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने जल निगम ग्रामीण की पुरानी योजनाओं में देरी पर नाराजगी जाहिर की। जलशक्ति मंत्री ने जल निगम ग्रामीण की पुरानी परियोजनाओं में देरी पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि परियोजनाओं को 2 महीने के भीतर पूरा कर लिया जाए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

रेवंत रेड्डी ने दिया ‘जय जवान, जय किसान, जय युवा’ का नारा, चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने की मांग

ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही

कनाडा में भारतीय मूल की युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गले की खराश, आवाज बैठना या मुंह का न भरने वाला घाव? जानिए हेड एंड नेक कैंसर के शुरुआती संकेत

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस को मिली जांच की जिम्मेदारी

 

Untitled 6 copy
National Politics

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया मजबूत आर्थिक संदेश

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की औपचारिक शुरुआत ब्रिक्स बिज़नेस फोरम के भव्य उद्घाटन के साथ हुई। नई दिल्ली में आयोजित इस फोरम में सदस्य देशों के व्यापारिक दिग्गजों और सरकारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री […]

Read More
Moradabad
homeslider Uttar Pradesh

बैंक हड़ताल का असर, मुरादाबाद-रामपुर में कैश और चेक क्लीयरेंस सेवाएं प्रभावित

Moradabad: सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मुरादाबाद और रामपुर में भी कर्मचारियों ने कामकाज का बहिष्कार किया। हड़ताल के कारण कई बैंक शाखाओं में सामान्य सेवाएं प्रभावित रहीं और जरूरी […]

Read More
Saharanpur
homeslider Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद गिराने पर हाईकोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब

Saharanpur: सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। कोर्ट ने मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है। साथ ही मस्जिद प्रबंधन पर लगाए गए छह करोड़ रुपये से अधिक के जुर्माने की वसूली पर अगली सुनवाई तक […]

Read More