देशभर में बारिश का कहर, 14 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी

IMD Alert

IMD Alert देश के कई हिस्सों में मानसून का कहर लगातार जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात, असम, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई स्थानों पर सड़क संपर्क टूट गया है, नदियां उफान पर हैं और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।

14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD के अनुसार आज छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे नॉर्थ-ईस्ट में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

ये भी पढें

बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड, हाईवे बंद

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और फ्लैश फ्लड से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। डोडा जिले में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। वहीं बनिहाल के रामसू ब्लॉक के गंगरू इलाके में भारी भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) बंद हो गया है। प्रशासन मलबा हटाकर यातायात बहाल करने में जुटा है।

उत्तर प्रदेश में उफान पर नदियां

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। गंगा, यमुना समेत 10 नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि घाघरा, शारदा समेत चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बलिया में घाघरा नदी के कटाव से एक मकान नदी में समा गया। वहीं बाराबंकी, सीतापुर, पीलीभीत और बहराइच में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शारदा और गिरजा बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

गुजरात में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

गुजरात में भारी बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। अहमदाबाद में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर दो से ढाई फीट तक पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है। गैलॉप्स इंडस्ट्रियल पार्क में फंसे 900 से अधिक मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए NDRF, SDRF, कोस्ट गार्ड और सेना की मदद ली गई। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चला रहा है।

ये भी पढें

दतिया में गरमाई चुनावी सियासत, BJP के प्रचार वाहन पर हमला

असम में बाढ़ का कहर जारी

असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। राज्य के चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव और शिवसागर जिलों के 763 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं और 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राज्य में बारिश और बाढ़ से 68 लोगों की मौत हो चुकी है। कई गांवों में घर जलमग्न हो गए हैं और लोग ऊंचे स्थानों तथा टिन की छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं। सेना, NDRF, SDRF, फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बातचीत कर असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली और राहत कार्यों की समीक्षा की।

प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग और राज्य सरकारों ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के पास न जाने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में राहत और बचाव दलों को पहले से तैनात कर दिया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सफलता के योग

‘वैभव हमारी गलतियां न दोहराए’, ईशान किशन ने खोला टीम इंडिया के ‘प्रोटेक्शन प्लान’ का राज

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी बवाल, वीणा मानवी ने सरकार पर साधा निशाना

ईशान-तिलक की धुआंधार बल्लेबाजी, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का लक्ष्य

जंतर-मंतर की तीन तस्वीरें 2027 में BJP के लिए बड़ा सियासी खतरा बनेंगी

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
National Politics

BRICS समिट से पहले चिदंबरम के सवाल पर BJP ने बताया ‘नाराज फूफा’

BRICS समिट पर चिदंबरम के सवाल BRICS Summit: भारत में होने वाले 18वें BRICS लीडर्स समिट से पहले इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने हाल के BRICS समिट को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन BRICS समिट से उन्हें […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ की 160 जर्जर इमारतें प्रशासन के निशाने पर

Lucknow: राजधानी में पुराने और जर्जर भवनों से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ा अभियान शुरू किया है। प्राधिकरण ने अपनी आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में स्थित पुराने भवनों की स्थिति का आकलन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर करीब 160 इमारतों को […]

Read More