‘वैभव हमारी गलतियां न दोहराए’, ईशान किशन ने खोला टीम इंडिया के ‘प्रोटेक्शन प्लान’ का राज

Vaibhav Ishan

Vaibhav-Ishan महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है। ईशान ने बताया कि भारतीय ड्रेसिंग रूम के सीनियर खिलाड़ी मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वैभव का ध्यान सोशल मीडिया और बाहरी शोर की बजाय सिर्फ क्रिकेट पर रहे, ताकि वह अपने करियर की शुरुआत में वही गलतियां न दोहराएं जो कई खिलाड़ियों से हो चुकी हैं।

सबसे कम उम्र में टीम इंडिया तक का सफर

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में मौका मिला। 15 वर्षीय ओपनर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन चुके हैं। इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला, लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने पहले ही टी20 मुकाबले में सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया। हालांकि दूसरे टी20 में उन्होंने 9 गेंदों में 20 रन बनाए।

ईशान किशन ने बताया टीम का ‘प्रोटेक्शन प्लान’

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में 44 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने ईशान किशन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव को लेकर टीम इंडिया की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि वैभव बेहद समझदार खिलाड़ी हैं और उन्हें अपने खेल की अच्छी समझ है, लेकिन इतनी कम उम्र में लोकप्रियता मिलने के कारण कई तरह के आकर्षण और ध्यान भटकाने वाली चीजें सामने आ सकती हैं। ईशान ने कहा कि वह खुद, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल और टीम के अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी लगातार वैभव को यही सलाह देते हैं कि वह सोशल मीडिया और बाहरी शोर से दूर रहकर सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दें।

ये भी पढें

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी बवाल, वीणा मानवी ने सरकार पर साधा निशाना

“मैच का रुख बदलने की क्षमता है”

ईशान किशन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी में अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि अगर वैभव कुछ समय तक क्रीज पर टिक जाते हैं तो वह पावरप्ले में ही टीम को 80-90 रन तक पहुंचाने का दम रखते हैं। इसलिए भारतीय ड्रेसिंग रूम चाहता है कि वह बिना किसी अतिरिक्त दबाव के सिर्फ अपने खेल का आनंद लें।

“हम चाहते हैं कि वह हमारी गलतियां न दोहराएं”

बिहार से ताल्लुक रखने वाले ईशान किशन ने बताया कि उनका और वैभव का जुड़ाव खास है क्योंकि दोनों एक ही राज्य से आते हैं। उन्होंने कहा  कि “हम उसे छोटे भाई की तरह देखते हैं। हमारी कोशिश सिर्फ इतनी है कि वह उन गलतियों को न दोहराए जो हमने अपने शुरुआती दिनों में की थीं। चाहे बात मानसिक तैयारी की हो, फिटनेस की हो या करियर संभालने की, हम चाहते हैं कि वह खुश रहे, सीखता रहे और अपने खेल का पूरा आनंद उठाए।

टीम इंडिया का फोकस साफ

भारतीय टीम का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं। यही वजह है कि टीम प्रबंधन और सीनियर खिलाड़ी उन्हें मैदान के बाहर की चकाचौंध से बचाकर उनके क्रिकेट पर पूरा फोकस बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि यह युवा स्टार लंबी रेस का खिलाड़ी साबित हो सके।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी बवाल, वीणा मानवी ने सरकार पर साधा निशाना

लोकतंत्र शोर से नहीं, मीडिया के सख्त सवालों से होगा परिपक्व

चूक तो हुई: समय रहते संवाद होता तो संभल जाती स्थिति

DGP एक्शन मोड में, पुलिस अधीक्षकों से मांगा पाँच साल का कच्चा चिट्ठा

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Shubman Gill
Sports

शुभमन गिल के 754 रन के आगे पाकिस्तान टीम फीकी, आंकड़ा चौंकाने वाला

Shubman Gill: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की पूरी टीम महज 133 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज एक बार फिर बेबस नजर आए। […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ की 160 जर्जर इमारतें प्रशासन के निशाने पर

Lucknow: राजधानी में पुराने और जर्जर भवनों से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ा अभियान शुरू किया है। प्राधिकरण ने अपनी आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में स्थित पुराने भवनों की स्थिति का आकलन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर करीब 160 इमारतों को […]

Read More