बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर गिरफ्तार

Bank of India

Bank of India नोटबंदी के दौरान दो करोड़ की फ़र्ज़ी ट्रांजेक्शन का आरोप

नया लुक ब्यूरो

रांची/कोडरमा। ये हैं झारखंड के कोडोरमा जिला स्थित फुलवरिया में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार। इन्हें बिहार की आर्थिक अपराध ईकाई ने रविवार को बैंक परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। इन पर आरोप है कि 2016 में नोटबंदी के दौरान पूरा देश जब लाइन में खड़ा था, तब अरविंद कुमार दूसरे बैंकों के कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्राहकों के खातों से फर्जी तरीके से पैसों का लेनदेन करते थे, जिसकी जानकारी ग्राहकों होती ही नहीं थी। इस फर्जी तरीके से इन्होंने करीब 2 करोड़ रुपये का फर्जी ट्रांजेक्शन किया।

ये भी पढें

प्रहलाद जोशी बनाए गए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

2016 में जब अरविंद कुमार ये काम कर रहे थे, तब ये बिहार के गयाजी स्थित बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर तैनात थे। उसी समय जब ये रुपयों की हेराफेरी कर रहे थे, तब गयाजी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेश कुमार ने इन पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसकी गंभीरता को देखते हुए आर्थिक अपराध इकाई ने अपने हाथ में ले लिया था।

इस मामले छह लोग पहले गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन अरविंद कुमार तथाकथित तौर पर फरार चल रहे थे। तथाकथित तौर पर फरार इसलिए, क्योंकि इस फरारी के दौरान इनका तबादला होता रहा और प्रोन्नति भी मिली। जब ये पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे थे, तब पटना के निगरानी कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। रविवार को छुट्टी वाले दिन साहब आराम फरमा रहे थे, तभी आर्थिक अपराध इकाई ने कोडरमा के फुलवरिया के बैंक परिसर में दबिश देकर मैनेजर साहब को गिरफ्तार कर लिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सफलता के योग

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी बवाल, वीणा मानवी ने सरकार पर साधा निशाना

लोकतंत्र शोर से नहीं, मीडिया के सख्त सवालों से होगा परिपक्व

जंतर-मंतर की तीन तस्वीरें 2027 में BJP के लिए बड़ा सियासी खतरा बनेंगी

 

One thought on “बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर गिरफ्तार”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Meerut
Crime News Uttar Pradesh

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ की 160 जर्जर इमारतें प्रशासन के निशाने पर

Lucknow: राजधानी में पुराने और जर्जर भवनों से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ा अभियान शुरू किया है। प्राधिकरण ने अपनी आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में स्थित पुराने भवनों की स्थिति का आकलन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर करीब 160 इमारतों को […]

Read More