Dharmendra Pradhan Resign : सोनम वांगचुक बोले- ‘यह लोकतंत्र, धैर्य और छात्रों की जीत है’

 Dharmendra Pradhan Resign : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने छात्रों और युवाओं को बधाई देते हुए इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया। NEET परीक्षा विवाद और छात्र आंदोलन के बीच वांगचुक ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक घटनाक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जवाबदेही का उदाहरण है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से छात्र परीक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस आंदोलन को देश के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और सार्वजनिक हस्तियों का समर्थन मिला, जिनमें सोनम वांगचुक भी शामिल रहे।

‘यह लोकतंत्र की जीत है’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा, यह लोकतंत्र की जीत है, सड़कों से सीधे लोकतंत्र की जीत। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है।उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों और नागरिकों ने लोकतंत्र की ताकत को साबित किया है।

Gen Z और छात्रों को दी बधाई

सोनम वांगचुक ने अपने संदेश में CJP और देश की Gen Z को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं ने जिम्मेदारी और साहस के साथ अपनी आवाज उठाई। उन्होंने उन सभी नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने बिना डरे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि अब समय केवल जवाबदेही तय करने का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में आगे बढ़ने का है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

आढ़तियों के चंगुल में ग्राहक-किसान, सरकार लाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कन्हैया कुमार का तीखा तंज, बोले- ‘अब नरेंद्र की बारी है’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके का दावा- ‘यह तो शुरुआत है, आगे और कार्रवाई होगी’

‘बदसूरत हो तुम…’, Ranbir Kapoor के रील ‘पिता’ ने ‘क्योंकि सास भी कभी थी’ एक्ट्रेस से तोड़ी थी 23 साल की शादी

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “Dharmendra Pradhan Resign : सोनम वांगचुक बोले- ‘यह लोकतंत्र, धैर्य और छात्रों की जीत है’

Comments are closed.

Dharmendra Pradhan's resignation
Politics Uttar Pradesh

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर वाराणसी में छात्रों का अनोखा जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी ‘मेलोडी टॉफी’

Dharmendra Pradhan’s resignation : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद देश के कई हिस्सों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के बीच प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी छात्रों ने अनोखे अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। छात्रों ने ढोल-नगाड़ों […]

Spread the love
Read More
Dharmendra Pradhan's resignation
National Politics

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनाथ सिंह का पुराना बयान वायरल, सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

Dharmendra Pradhan’s resignation : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। इस्तीफे की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का साल 2015 का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में राजनाथ सिंह यह कहते […]

Spread the love
Read More
Jantar Mantar demonstration
Analysis homeslider Politics

जंतर-मंतर की तीन तस्वीरें 2027 में BJP के लिए बड़ा सियासी खतरा बनेंगी

Jantar Mantar demonstration 2026: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को जो तस्वीर बनी, वह महज एक विरोध प्रदर्शन की तस्वीर नहीं थी। संसद से जंतर-मंतर तक हाथों में तख्तियां लेकर बढ़ते समाजवादी पार्टी के सांसद, पुलिस कार्रवाई से परेशान युवाओं के बीच बैठी डिंपल यादव, सरकार पर सीधे सवाल उठाती इकरा हसन और आक्रामक तेवरों […]

Spread the love
Read More