धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सियासत गरम, बॉलीवुड ने बताया छात्रों की जीत

Dharmendra Pradhan Resignation

Dharmendra Pradhan’s resignation :  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देशभर में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। जहां कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इसे केंद्र सरकार की जवाबदेही की शुरुआत बताया, वहीं कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए छात्रों के आंदोलन को बड़ी सफलता करार दिया। NEET विवाद और लंबे समय से चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच आए इस घटनाक्रम ने राजनीतिक बहस को और गर्म कर दिया है।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा, “अभी तो ली अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है। धर्मेंद्र गए, अब नरेंद्र की बारी है। यह जवाबदेही की शुरुआत है।.” उनके इस बयान को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक निशाना माना जा रहा है। कन्हैया ने कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि जवाबदेही की दिशा में पहला कदम है और छात्रों की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें

Dharmendra Pradhan Resign : सोनम वांगचुक बोले- ‘यह लोकतंत्र, धैर्य और छात्रों की जीत है’

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। विपक्ष का दावा है कि जनता और छात्रों के बढ़ते दबाव के कारण सरकार को यह फैसला लेना पड़ा, जबकि सत्तापक्ष की ओर से इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही बॉलीवुड जगत के कई कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जंतर-मंतर से जुड़े एक वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि यह छात्रों की बड़ी जीत है। उन्होंने आंदोलन में शामिल युवाओं की सराहना करते हुए इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की सफलता बताया।

अभिनेता विजय वर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर साझा करते हुए फिल्मी अंदाज में लिखा, “अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना।” उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कन्हैया कुमार का तीखा तंज, बोले- ‘अब नरेंद्र की बारी है’

बिग बॉस फेम अभिनेत्री आयशा खान ने भी छात्रों की जीत का जश्न मनाते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विक्ट्री साइन साझा किया। उन्होंने लिखा, “हैप्पी विक्ट्री डे दोस्तों।” वहीं रैपर और सिंगर रफ्तार ने धर्मेंद्र प्रधान की पोस्ट शेयर करते हुए Gen Z की जिद और संघर्ष की तारीफ की और कहा कि नई पीढ़ी अपनी बात मनवाने के लिए डटी रहती है।

कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने भी छात्रों के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि स्कूल की किताबों में पढ़ा गया लोकतंत्र का एक शब्द छात्रों ने फिर से जीवंत कर दिया है। उन्होंने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि परिणाम चाहे आगे कुछ भी हों, यह जीत छात्रों की आवाज और उनके साहस की जीत है। उन्होंने छात्रों से इस पल का जश्न मनाने की भी अपील की।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक इस फैसले को लेकर बहस तेज हो गई है। एक ओर विपक्ष इसे छात्र आंदोलन की बड़ी सफलता और सरकार की जवाबदेही से जोड़ रहा है, तो दूसरी ओर समर्थक इसे सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया बता रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

आढ़तियों के चंगुल में ग्राहक-किसान, सरकार लाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके का दावा- ‘यह तो शुरुआत है, आगे और कार्रवाई होगी’

CJP आंदोलन पर आज निर्णायक बैठक, सरकार से तीसरे दौर की बातचीत से पहले राजधानी हाई अलर्ट पर

Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More
National Politics

राहुल के बयान पर CJI बोले- सभी के लिए समान नियम

राहुल गांधी मामले में जल्द सुनवाई की मांग New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में उस वक्त दिलचस्प बहस देखने को मिली, जब शिकायतकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

महराजगंज में कांग्रेस पार्टी का वृहद संवाद सम्मेलन आयोजित

राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त जी का महराजगंज की धरती पर स्वागत उच्च शिक्षा से महरूम हैं महराजगंज जनपद – विधायक वीरेंद्र चौधरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला मुख्यालय के एक अतिथि गृह में जिला कार्य कारिणी/ नेता गण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता साथियों का एक वृहद संवाद सम्मेलन जिलाध्यक्ष विजय सिंह […]

Read More