खाना बनाने वाली निकली चोरनी, गिरफ्तार

Chander Nagar theft case

करीब दस लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद

ए अहमद सौदागर

Chander Nagar theft case:  आलमबाग क्षेत्र के चंदरनगर में रहने वाले ओंकार नाथ नैय्यर के 22 जुलाई 2026 को घर में हुई चोरी का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। इस घटना को अंजाम किसी अजनबी नहीं बल्कि उन्हीं के यहां खाना बनाने वाली नौकरानी ने दिया था। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर चोरी हुए करीब दस लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद किया है।
इंस्पेक्टर आलमबाग के मुताबिक ओंकार नाथ नैय्यर के घर में खाना बनाने वाली कृष्णानगर क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नगर चौराहा निवासी 39 वर्षीय रिंकी पत्नी धानू की नीयत इस कदर खराब हुई कि खाने का बर्तन सफाई करने के बजाए आलमारी की ही सफाई कर दी।

चंदर नगर में हुई घटना का मामला

इंस्पेक्टर का कहना है कि बीती 27 जुलाई 2026 को चंदर नगर निवासी ओंकार नाथ नैय्यर ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके घर की आलमारी का लॉकर तोड़ कर अज्ञात बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिया है। बताया गया है इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की तो इसी दौरान घर में खाना बनाने वाली नौकरानी रिंकी संदेह के दायरे में आ गई। संदेह होने पर नौकरानी रिंकी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह टूट गई और घर में चौरी करने की बात स्वीकार कर लिया। सबूत हाथ लगते ही इंस्पेक्टर आलमबाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढें

दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, कई मुकाबलों में दांव पर होंगे मेडल

पुलिस के मुताबिक आरोपित महिला ने बताया कि वह ओंकार नाथ नैय्यर के यहां पिछले कुछ महीनों से खाना बनाती थी तभी पूरे घर की गतिविधियों एवं जेवरात कहां रखा जाता था इस पर नजर रखती थी और मौका मिलते ही आलमारी का लॉकर तोड़कर करीब दस लाख रुपए कीमत के गहने पार कर दी थी। कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि जिसने भी लालच में आकर घटना को अंजाम दिया वह एक न एक दिन सलाखों के पीछे जरुर चला जाता है उदाहरण के तौर पर जैसे रिंकी को लालच का भूत इस कदर सवार हुआ कि आज वह सलाखों के पीछे पहुंच गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

SDM ने जूस पिलाकर सोनौली मे चल रहा एक दिवसीय धरना समाप्त कराया

दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, कई मुकाबलों में दांव पर होंगे मेडल

मुजफ्फरनगर में नाली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, भाई-भाभी पर हत्या का आरोप

इजरायल में भारतीय नागरिक की हत्या, कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला शव

महराजगंज में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश

 

 

Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद

झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB की पथलहवा BOP टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। निचलौल थाना क्षेत्र के करमिसवा टोला तिलबारी गांव के बाहर खेत में बने […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

अमरमणि-अमनमणि का सियासी सफर तकरीबन खत्म

राजनीति में पहली बार हासिए पर आया मणि परिव कोई भी पार्टी टिकट देने को तैयार नहीं? चुनाव लड़ने के लिए बिन पानी के मछली की तरह छटपटा रहा है मणि खेमा बीस साल में अर्श से फर्श पर आ गये पिता-पुत्र उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली कहलाने वाले पूर्व मंत्री […]

Read More