SDM ने जूस पिलाकर सोनौली मे चल रहा एक दिवसीय धरना समाप्त कराया

Sonauli Protest Demonstration

प्रधानमंत्री के नाम संबोधित SDM को सौंपा ज्ञापन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Sonauli Protest Demonstration:  सोनौली कस्बे के राम-जानकी चौक पर शुक्रवार को जनहित और राष्ट्रीय मुद्दों के मामले को लेकर हिन्दू धर्म गौशाला एवं भारतीय जनता पार्टी नौतनवां-सोनौली से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया। उपजिलाधिकारी नौतनवां कुणाल धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्राप्त किया और शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। SDM ने जूस पिलाकर धरना समाप्त करा दिया।

धरना कार्यक्रम में वक्ताओं ने PM मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि कुछ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर भी सरकार को ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है। धरने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित सौंपे गए ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने तीन प्रमुख मांगें उठाईं। जिसमें पेपर लीक पर सख्त कानून, NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने वाले शिक्षा माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा कड़ी सजा का प्रावधान किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों की निष्पक्ष जांच कर उचित पाए जाने पर सरकार वार्ता के माध्यम से समाधान निकाले, अन्यथा कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आंदोलनों अथवा अन्य घटनाओं में घायल छात्र-छात्राओं और प्रशासनिक अधिकारियों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। धरना-प्रदर्शन में ओम प्रकाश वर्मा, नगर पंचायत सोनौली के मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, प्रेमनाथ सिंह, नन्हे जायसवाल, सुभाष जायसवाल, राजू जायसवाल, संजीव जायसवाल तथा बिशुनदेव चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। SDM नौतनवां स्वयं धरनास्थल पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की।

ये भी पढें

बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

उन्होंने ज्ञापन-प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि सभी मांगों को शासन एवं केंद्र सरकार तक भेजा जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना एकदिवसीय धरना शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की निगरानी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और धरना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, कई मुकाबलों में दांव पर होंगे मेडल

इजरायल में भारतीय नागरिक की हत्या, कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला शव

मुजफ्फरनगर में नाली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, भाई-भाभी पर हत्या का आरोप

कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो होगा एक्शन

14 अगस्त को रिलीज होगी ‘बटवारा 1947’

 

 

 

Uttar Pradesh

ट्रेनिंग के दौरान घर लौटे CRPF जवान बृजेश गौतम, राजीव गांधी पीजी कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj: पैरामिलिट्री फोर्स CRPF में चयनित राजीव गांधी पीजी कॉलेज नौतनवां के छात्र बृजेश गौतम के ट्रेनिंग के बाद घर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बृजेश गौतम पुत्र महेंद्र […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

जमीन के विवाद में हाथ में बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती

महिला के हाथ में बंदूक देख पुलिसकर्मी सकते में उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने सोमवार को उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। […]

Read More
International Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत मीडिएशन -3.0 के लिए अनूठी पहल

डायल 112 की पीआरवी वाहनों को जन-जन तक पहुंचाने के हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार जनपद न्यायालय एवं कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा पीआरवी वाहनों के जरिए से जागरूकता संदेश प्रसारित किया […]

Read More