दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, कई मुकाबलों में दांव पर होंगे मेडल

Commonwealth Games 2026 India Schedule

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की पदक उम्मीदें बढ़ीं

Commonwealth Games 2026 India Schedule : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज शानदार उद्घाटन समारोह के साथ हो चुका है। स्कॉटलैंड की सांस्कृतिक विरासत और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच शुरू हुए इस बहु-खेल आयोजन में भारत ने पहले ही दिन शानदार शुरुआत की है। भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में कम से कम कांस्य पदक पक्का कर भारत का खाता खोल दिया है।

अब दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों की नजरें कई अहम मुकाबलों पर होंगी, जहां देश को पदक मिलने की उम्मीद है। जिम्नास्टिक, स्विमिंग, पैरा पावरलिफ्टिंग, लॉन बॉल्स और बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

लवलीना का पदक पहले ही सुनिश्चित

महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में केवल पांच मुक्केबाजों की एंट्री होने के कारण शीर्ष तीन खिलाड़ियों को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली। लवलीना बोरगोहेन भी इस सूची में शामिल हैं, जिसके चलते उनका कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो गया है।

यह भारत के लिए टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत मानी जा रही है और अब उनसे स्वर्ण पदक की भी उम्मीद की जा रही है।

पुतुल सोनोवाल ने रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारत के अनुभवी लॉन बॉल्स खिलाड़ी पुतुल सोनोवाल ने बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा विश्व आउटडोर चैंपियन कनाडा के रयान बेस्टर को टाई-ब्रेकर में हराया। 43 वर्षीय पुतुल ने अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में यादगार जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई और भारत की उम्मीदों को मजबूत किया।

यह भी पढ़ें

बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

दूसरे दिन इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

जिम्नास्टिक

  • पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन
  • तपन मोहंती, स्वातिश केपी, तापेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह
  • समय: शाम 5:00 बजे

पैरा स्विमिंग

  • पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
  • आरवीवीबीके बुडिग्ना, इमाम अली
  • समय: शाम 3:40 बजे

स्विमिंग

  • पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट
  • श्रीहरि नटराज
  • समय: शाम 3:56 बजे

पैरा पावरलिफ्टिंग

  • पुरुष लाइटवेट फाइनल – अशोक, परमजीत कुमार (शाम 5:40 बजे)
  • महिला लाइटवेट फाइनल – जसप्रीत कौर, सुमन देवी (शाम 7:24 बजे)
  • महिला हैवीवेट फाइनल – कस्तूरी राजामणि (रात 10:40 बजे)
  • पुरुष हैवीवेट फाइनल – सुधीर, झंडू कुमार (25 जुलाई, रात 12:29 बजे)

लॉन बॉल्स

  • महिला पेयर्स – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (शाम 7:30 बजे)
  • पुरुष सिंगल्स – पुतुल सोनोवाल बनाम सेसिल अलेक्जेंडर (रात 10:20 बजे)

बॉक्सिंग

  • पुरुष 55 किलोग्राम राउंड ऑफ-32
  • जादूमणि सिंह बनाम एरन कलन (स्कॉटलैंड)
  • समय: रात 11:00 बजे

भारत को कई पदकों की उम्मीद

दूसरे दिन पैरा पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और लॉन बॉल्स में भारत के पास पदक जीतने का अच्छा मौका है। लवलीना के पदक सुनिश्चित होने के बाद भारतीय दल का मनोबल भी ऊंचा है। अब खेल प्रेमियों की नजरें उन खिलाड़ियों पर होंगी जो दूसरे दिन भारत के पदकों की संख्या बढ़ा सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

महराजगंज में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश

इजरायल में भारतीय नागरिक की हत्या, कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला शव

Spread the love

2 thoughts on “दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, कई मुकाबलों में दांव पर होंगे मेडल”

Comments are closed.

Sports

भारतीय महिला क्रिकेटर सबभिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास

Sabbhineni Meghna Retirement: भारतीय महिला क्रिकेट से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेटर सबभिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी। मेघना ने अपने संदेश में परिवार, […]

Spread the love
Read More
Sports

इंडिया A के खिलाफ न्यूजीलैंड A टीम का ऐलान, तीन मैचों के लिए चुनी गईं अलग-अलग टीमें

India A vs New Zealand A: भारत A के खिलाफ आगामी रेड-बॉल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड A टीम की घोषणा कर दी गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने तीन चार दिवसीय मुकाबलों के लिए अलग-अलग टीमों का चयन किया है। हर मैच में 13-13 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। सीरीज का पहला मुकाबला 24 […]

Spread the love
Read More
Asian Para Games 2026
Sports

भारत ने जीते 100 मेडल, पांचवें दिन चार गोल्ड समेत 12 पदक

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। जापान के नागोया में आयोजित प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को भारत ने चार स्वर्ण सहित कुल 12 पदक अपने नाम किए। इस दमदार प्रदर्शन के साथ भारत ने पदकों का शतक पूरा कर लिया है। भारतीय दल के […]

Spread the love
Read More