महराजगंज में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश

Police Arrested Thieves

तीन शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी का सामान और ₹20,420 नकद बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Police Arrested Thieves : महराजगंज जिले की पुरन्दरपुर थाना पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, दो अवैध तमंचे, सात जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और चोरी का सामान बेचकर मिले 20,420 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को हरैया रघुवीर गांव निवासी गंगाराम वर्मा के घर का ताला तोड़कर चोर सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, बर्तन, पायल, कान की बाली और नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुरन्दरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरनगर में नाली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, भाई-भाभी पर हत्या का आरोप

जांच और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने गोविन्द उर्फ गोभी निवासी करमहवा बुजुर्ग, दिनेश यादव निवासी बड़हरा और सुजीत यादव निवासी कर्महवा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 303 बोर का एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस, 22 MM बोर का एक तमंचा व पांच जिंदा कारतूस, दो गैस सिलेंडर,LED TV, पीली धातु की थाली, पीतल के लोटे, पायल, अंगूठी और छह सफेद धातु के सिक्के समेत अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में गोविन्द उर्फ गोभी का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी दिनेश यादव के खिलाफ भी पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में पुरन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

कम नींद का असर सेहत पर, जानें हाई BP के खतरे और अधूरी नींद के संकेत

मुजफ्फरनगर में नाली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, भाई-भाभी पर हत्या का आरोप

Lava का नया धमाका! Virat V1 Series लॉन्च, 5G मॉडल में 6000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स

 

 

Spread the love

One thought on “महराजगंज में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश”

Comments are closed.

Sunny Deol 'A' certificate film
Entertainment Uttar Pradesh

14 अगस्त को रिलीज होगी ‘बटवारा 1947’

26 सालों में सनी देओल की सिर्फ 6 फिल्मों को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट Sunny Deol ‘A’ certificate film: ‘बटवारा 1947’ को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। 2 घंटे 25 मिनट लंबी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी, जो 26 वर्षों में सनी देओल की 7वीं एडल्ट-सर्टिफाइड फिल्म […]

Spread the love
Read More
Women Thief Gang Busted
Crime News Uttar Pradesh

बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Women Thief Gang Busted : महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना पुलिस ने एक संगठित अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पाँच महिलाओं समेत ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह भीड़भाड़ वाले बाजारों और आभूषण की दुकानों को […]

Spread the love
Read More
Jerusalem murder case
Crime News International

इजरायल में भारतीय नागरिक की हत्या, कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला शव

Jerusalem murder case: यरूशलम में एक भारतीय नागरिका का शव एक अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। हत्या के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।  इजरायल के यरूशलम में एक भारतीय नागरिक की हत्या का मामला सामने आया है। […]

Spread the love
Read More