
Today’s Horoscope मेष : समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपने बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।
वृषभ : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा।
मिथुन : जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।
कर्क : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद लेनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।
ये भी पढ़े
गुप्त नवरात्र में बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूरी पूजा विधि
सिंह : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव हैं।
कन्या : सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा।
तुला : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।
वृश्चिक : अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भूमि-भवन संबंधी विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।
ये भी पढ़े
बुधादित्य योग क्या है, जानें आपकी कुंडली में बना यह योग क्या लाभ देगा
धनु : समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।
मकर : व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं।
कुम्भ : सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।
मीन : जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
कार्डियक अरेस्ट में हर सेकंड कीमती, आप भी बचा सकते हैं किसी की जिंदगी
जयशंकर ने जांजीबार के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक
फीफा वर्ल्ड कप 2026: स्पेन बना चैंपियन, ट्रंप ने जीत को बताया अमेरिका की सफलता
IND vs ENG : रोहित-कोहली की शानदार पारियां भी नहीं बचा सकीं टीम इंडिया, सीरीज गंवाई


2 thoughts on “आज का दिन किसके लिए शुभ, किसे रहना होगा सतर्क?”
Comments are closed.