संसद मार्च हिंसा केस: डिजिटल सबूतों के आधार पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

delhi cjp protest violence 1 1784607633

Parliament March Violence : संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की हैं, कई लोगों को हिरासत में लिया है और अब घटना की तह तक पहुंचने के लिए डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर व्यापक जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जांच का सबसे बड़ा आधार वीडियो फुटेज हैं। पुलिस के पास मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए गए वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरों की रिकॉर्डिंग और पुलिस बॉडी-वॉर्न कैमरों समेत 250 से अधिक वीडियो उपलब्ध हैं। इनकी मदद से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

इन पहलुओं पर जांच

दिल्ली पुलिस कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच कर रही है

हिंसा में शामिल लोगों की पहचान और उनका आपराधिक रिकॉर्ड।

क्या प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पहले से सुनियोजित थी।

क्या प्रदर्शनकारी संगठित तरीके से पथराव, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले के इरादे से पहुंचे थे।

हिंसा से पहले सोशल मीडिया, विशेषकर WhatsApp और Telegram ग्रुपों के माध्यम से लोगों को उकसाने या लामबंद करने की साजिश रची गई थी या नहीं।

प्रदर्शन के आयोजन और हिंसक घटनाओं के बीच किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका।

WhatsApp ग्रुप पुलिस के रडार पर

जांच के दौरान पुलिस के सामने कई WhatsApp ग्रुप आए हैं। इनमें “चलो संसद” और “JNU संसद चलो कोऑर्डिनेशन” नाम के ग्रुप शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि इन ग्रुपों में कथित रूप से भड़काऊ संदेश और आपत्तिजनक पोस्ट साझा किए गए। जांच एजेंसियां इन पोस्ट को साझा करने वाले लोगों की पहचान करने और उनकी भूमिका की जांच कर रही हैं।

हिंसा में 118 पुलिसकर्मी घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में छह IPS अधिकारियों सहित 118 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा पुलिस की 20 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। वहीं, लगभग 60 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस अब CCTV और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के जरिए हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

आज है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

आज का दिन किसके लिए शुभ, किसे रहना होगा सतर्क?

छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई श्रम विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “संसद मार्च हिंसा केस: डिजिटल सबूतों के आधार पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Comments are closed.

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More