यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुरू किया वन टाइम रजिस्ट्रेशन

UPSSSC New OTR 

अभ्यर्थियों को बार-बार नहीं भरना पड़ेगा ब्योरा

UPSSSC New OTR  : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मंगलवार से नई वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू कर दी है। इस नई प्रणाली के तहत अभ्यर्थियों को अपनी मूल जानकारी केवल एक बार दर्ज करनी होगी। इसके बाद भविष्य में आयोग द्वारा निकाली जाने वाली सभी भर्तियों के लिए उसी नई वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।

नई व्यवस्था का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाना है। OTR के दौरान अभ्यर्थी को अपना नाम, जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता, पता, पहचान संबंधी विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। एक बार पंजीकरण पूरा होने के बाद प्रत्येक भर्ती के लिए बार-बार वही जानकारी भरने की आवश्यकता नहीं होगी। आयोग के अनुसार, नया OTR नंबर भविष्य की सभी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्तियों के लिए अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें, ताकि किसी भी नई भर्ती के आवेदन के दौरान उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

नई ओटीआर व्यवस्था से आवेदन प्रक्रिया में लगने वाला समय कम होगा, दस्तावेजों की पुनरावृत्ति समाप्त होगी और अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक बनेगी। यह सुविधा पूरी तरह निश्शुल्क है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की नई ओटीआर व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ओटीआर संख्या जारी होने के बाद दर्ज विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपना नाम, जन्मतिथि, पिता एवं माता का नाम, राज्य, गृह जनपद, हाईस्कूल संबंधी विवरण, स्थायी एवं पत्राचार का पता दर्ज करना होगा। इसके साथ ही पिछले छह माह के भीतर का रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। हस्ताक्षर हिंदी या अंग्रेजी में किए जा सकते हैं, लेकिन हस्ताक्षर के नीचे अभ्यर्थी को अपना नाम अपनी हस्तलिपि में हिंदी में लिखना अनिवार्य होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंग्रेजी के बड़े अक्षरों (कैपिटल लेटर्स) में किए गए हस्ताक्षर मान्य नहीं होंगे।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि OTR आवेदन में दर्ज की गई सभी जानकारी मूल अभिलेखों के अनुरूप और पूरी तरह सही हो। यदि किसी भी स्तर पर गलत, भ्रामक या असत्य जानकारी पाई जाती है तो अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।

इसके अलावा प्रत्येक अभ्यर्थी को केवल एक ही ओटीआर संख्या रखने की अनुमति होगी। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक ओटीआर बनाता है, तो उसका आवेदन रद्द किया जा सकता है। आयोग ने यह भी कहा है कि अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की गोपनीयता स्वयं सुनिश्चित करें, क्योंकि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी नया पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 के लिए आवेदन किया है, उन्हें उसी पंजीकरण संख्या के आधार पर ओटीआर करना होगा। ऐसे अभ्यर्थी नया ओटीआर नहीं बना सकेंगे।  OTR  के लिए वैध मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी होना जरूरी है। दोनों का सत्यापन OTP के माध्यम से किया जाएगा। ई-मेल का सत्यापन OTR प्रक्रिया पूरी होने के बाद डैशबोर्ड के जरिये भी किया जा सकेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल सक्रिय रखें।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी पर 20 मिनट भी नहीं चली वार्ता

सिरफिरे छात्र ने चाकू घोंपकर किया पैरामेडिकल छात्रा की हत्या

भोजशाला परिसर में नमाज की इजाजत नहीं

ताजमहल में विदेशी महिला पर्यटक की साड़ी खुली

 

 

 

Spread the love

One thought on “यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुरू किया वन टाइम रजिस्ट्रेशन”

Comments are closed.

Education Uttar Pradesh

SSB 66 वीं वाहिनी के 21 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर का समापन

31 युवक-युवतियां बने आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर Maharajganj:  सशस्त्र सीमा बल (SSB) 66 वीं वाहिनी, कैंपियरगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो पृथक 21 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविरों का मंगलवार को संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक समापन किया गया।समापन समारोह सीमा चौकी हरदी डाली के अंतर्गत जीवंत ग्राम कैथवलिया उर्फ बरगदही स्थित पंचायत भवन […]

Spread the love
Read More
Education homeslider Jharkhand National

11 साल की आरोही ने लिखीं तीन किताबें, अब IAS बनने का सपना

Aarohi Khandelwal: आज के दौर में जहां ज्यादातर बच्चे मोबाइल और टीवी पर अपना समय बिताते हैं, वहीं झारखंड के गुमला की 11 वर्षीय आरोही खंडेलवाल अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बना रही हैं। महज 11 साल की उम्र में तीन किताबें लिखकर उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अपनी रुचि का परिचय दिया है। कला […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

नवागत खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत

Barabanki: विकासखंड सिद्धौर में नवागत खंड शिक्षाधिकारी श्री कमलेश कुमार मिश्र जी के आगमन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक सिद्धौर द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री जंग बहादुर वर्मा जी ने किया। समारोह में विकासखंड सिद्धौर के विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित […]

Spread the love
Read More