काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी पर 20 मिनट भी नहीं चली वार्ता

Gyanvapi Dispute

शुरू होते ही हिन्दू-मुस्लिम पक्ष की बातचीत खत्म

Gyanvapi Dispute : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद हिन्दू-मुस्लिम पक्ष में कड़वाहट कितनी बढ़ गयी है, यह वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद पर देखने को मिली। सुप्रीम कोर्ट ने विवाद समझौते से हल करने को कहा था लेकिन कोर्ट की यह कोशिश फेल हो गई है। सुप्रीम कोर्ट की पहल और निर्देश के बाद मंगलवार को वाराणसी के कलक्ट्रेट में दोनों पक्षों के वादी और अधिवक्ताओं की टीम पहुंची थी। दोनों पक्ष मुश्किल से 20 मिनट भी बातचीत की टेबल पर नहीं बैठ सके। दोनों अपने पुराने रुख पर कायम रहे और बातचीत खत्म कर दी गई। तीन सदस्यीय न्यायिक समिति के सामने दोनों ही पक्षों ने ज्ञानवापी पर दावा किया। इसके साथ ही दोनों ही पक्षों ने अब दोहराया है कि मामले का हल मध्यस्थता से नहीं अदालत के फैसले पर ही होगा।

समिति में शामिल अपर जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव और एक स्पेशल सीजेएम के सामने हिंदू पक्ष की तरफ से महिला वादी रेखा पाठक और उनके अधिवक्ता ने कहा कि ज्ञानवापी प्राचीन काल से भगवान आदिविशेश्वर का क्षेत्र है, मुस्लिम पक्ष से गुजारिश है वह अब तक कब्जे के लिए माफी मांगते हुए ज्ञानवापी को छोड़ दे। इस पर मुस्लिम पक्ष से अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद के अधिवक्ताओं ने कहा कि राजस्व के दस्तावेज में ज्ञानवापी मस्जिद है और उस पर मुसलमानों का पूरा अधिकार है। हिंदू पक्ष बेवजह विवाद पैदा कर माहौल को बिगाड़ रहा है, कानून दस्तावेजों से चलता है, सिर्फ आस्था से नहीं। मध्यस्थता के दौरान सभी पक्षकारों की ओर से अधिवक्ताओं सहित करीब 30 से ज्यादा लोग शामिल हुए। सुनवाई की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से तीन अधिवक्ताओं का पैनल भी मौजूद रहा। ज्ञानवापी जैसे अतिसंवेदनशील मामले को देखते हुए पुलिस ने बैठक स्थल सहित आसपास क्षेत्र की सुबह से सुरक्षा बढ़ा दी थी। भारी संख्या में फोर्स की तैनाती भी रही।

यह भी पढ़ें

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट : भारतीय की मौत के बाद MEA ने ईरानी अधिकारियों को तलब किया

 

क्या है सुप्रीम कोर्ट की पहल

ज्ञानवापी विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मामले को सीधे निर्णय देने के बजाय विशेष लोक अदालत और मध्यस्थता के माध्यम से दोनों पक्षों (हिंदू और मुस्लिम) को बातचीत से समाधान निकालने का निर्देश दिया है। इसे लेकर 14 जुलाई यानी मंगलवार की तारीख तय की गई थी। सुप्रीम कोर्ट को उम्मीद है कि इस बातचीत से कोई न कोई सकारात्मक रास्ता जरूर निकलेगा।

36 केस वाराणसी और हाईकोर्ट में छह विचाराधीन

आदिविशेश्वर प्राचीन ज्योतिर्लिंग, श्रृंगार गौरी एवं ज्ञानवापी को लेकर वर्तमान में वाराणसी कोर्ट में 36 मुकदमे लंबित हैं। वहीं हाईकोर्ट में छह केस पर सुनवाई चल रही है। ज्ञानवापी से संबंधित सबसे अधिक मुकदमों की जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई चल रही है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश की वजह से केवल डेट लग रही है। इसके अलावा सिविल जज सीनियर, सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट, ADJ की अदालतों में मुकदमा के साथ ही विभिन्न प्रार्थना पत्र लंबित हैं। इनमें जिला जज की अदालत में सबसे महत्वपूर्ण वाद श्रृंगार गौरी से जुड़ा है। इसमें बंद तहखाना सहित पूर्ण परिसर के सर्वेक्षण की मांग की गई है। इसके साथ ही सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी कोर्ट में वर्ष 1991 से चल रहे अतिप्राचीन स्वयंभू आदिविशेश्वर के दर्शन-पूजन और भव्य मंदिर के निर्माण की मांग की गई है। यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। हाईकोर्ट ने  FTC कोर्ट को सभी पक्षों को सुनकर जल्द निस्तारण का आदेश दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

भोजशाला परिसर में नमाज की इजाजत नहीं

17वें दिन वांगचुक का वजन 8.2kg घटा

लम्बी जंग की तैयारी, ₹10 लाख करोड़ की डिफेंस डील

 

Spread the love

2 thoughts on “काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी पर 20 मिनट भी नहीं चली वार्ता

Comments are closed.

Bareilly News
Crime News homeslider Uttar Pradesh

BJP नेता सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या, रक्षाबंधन की रात वारदात से तनाव

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रक्षाबंधन की रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता की हत्या से सनसनी फैल गई। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में अज्ञात हमलावरों ने BJP मढ़ीनाथ मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

UP भाजपा का ब्राह्मण चेहरा हरीश द्विवेदी!

मनोज श्रीवास्तव Lucknow: भारतीय जनता पार्टी हो या भारतीय जनसंघ स्थापना काल में ब्राह्मण नेताओं का दबदबा रहा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, कलराज मिश्रा, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, केशरी नाथ त्रिपाठी, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी के बाद कैडर से निकले खाटी संघ पृष्ठभूमि के ब्राह्मण नेताओं से यूपी BJP […]

Spread the love
Read More
Maharajganjc
homeslider Uttar Pradesh

नौतनवां में विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर दिखा धागों में छिपा प्यार, उपहारों से खिला त्योहार

राखी के धागे में सुरक्षा-सम्मान का संकल्प, बोले विधायक- हर कदम साथ रक्षाबंधन पर विधायक आवास पहुंचीं बहनें, राखी बांधी; मिला उपहार व सम्मान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को सुबह से ही नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर बहनों की आवाजाही शुरू हो गई। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न […]

Spread the love
Read More