ताजमहल में विदेशी महिला पर्यटक की साड़ी खुली

महिला सिपाही ने बांधी साड़ी, टूरिस्ट ने कहा- थैंक्यू, यूपी पुलिस

Agra News  : आगरा में साड़ी पहनकर ताजमहल देखने पहुंची अर्जेंटीना की महिला टूरिस्ट की साड़ी खुल गई। वह बार-बार साड़ी बांध रही थीं। मगर साड़ी खुल जा रही थी। इससे टूरिस्ट थोड़ी सी असामान्य नजर आ रही थी। यह देख सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही ने साड़ी बांधी। यह देख टूरिस्ट बहुत खुश हुई और उससे साड़ी बांधने और प्लेट्स बनाने का तरीका पूछा। सिपाही ने उसे साड़ी पहनना सिखाया। इसके बाद टूरिस्ट ने उनसे हाथ मिलाया और थैंक्यू यूपी पुलिस बोला। इसके बाद महिला सिपाही के साथ फोटो खिंचवाई। टूरिस्ट ने कहा-मुझे साड़ी पहनना अच्छा लगता है। इंडिया की यह वंडरफुल ड्रेस है। मामला मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे ताजमहल के पश्चिमी गेट का है।

अर्जेंटीना के मैसी शहर से टूरिस्टों का एक दल पश्चिमी गेट से ताजमहल पहुंचा। ग्रुप में एक महिला टूरिस्ट ने स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहन रखी थी। सभी अंदर ताजमहल में घूम रहे थे। चलने के दौरान महिला टूरिस्ट की साड़ी बार-बार खुल जा रही थी। तभी वहां क्विक रिस्पांस टीम में नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी गुड्‌डी देवी उनके पास पहुंचीं। इसके बाद गुड्‌डी ने महिला टूरिस्ट को साड़ी पहनाई और उनकी प्लेट्स बनाई। विदेशी पर्यटक को साड़ी पहनने के बारे में बताया। सिपाही ने उन्हें बताया कि किस तरह साड़ी पहनी जाती है, जिससे पैरों में साड़ी न आए। विदेशी पर्यटकों ने गुड्‌डी से पूछा कि वो कब साड़ी पहनती हैं? कैसे संभालती हैं? पल्लू कितना बड़ा हो? प्लेट्स कैसे बनाई जाती हैं?

महिला सिपाही बोली- ऑफ ड्यूटी साड़ी भी पहनती हूं

महिला आरक्षी गुड्‌डी ने बताया कि वह जब मैं ऑफ ड्यूटी होती हूं तो साड़ी पहनती हूं। कभी-कभी ड्यूटी पर भी पुलिस की वर्दी वाली साड़ी पहन लेती हूं। उसने कहा- जब मैंने अर्जेंटीना की टूरिस्ट को साड़ी पहनाया तो उन्होंने हाथ मिलाया और थैंक्यू यूपी पुलिस बोला। साड़ी पहनने के बाद टूरिस्ट काफी खुश हो गई। उसने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को भी थैंक्यू बोला। इसके बाद सभी ने ग्रुप फोटो खिंचवाई। इस दौरान पुलिस टीम में दरोगा शिवराज सिंह, हेड कॉन्स्टेबल किरण पाल सिंह, सिपाही दुर्गेश कुमार और महिला सिपाही गुड्डी देवी शामिल रहीं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

हाफिज सईद के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट

ट्रस्ट कोषाध्यक्ष ने माना – चढ़ावे से ₹ तीन करोड़ चोरी हुए

कोहली और गंभीर के बीच अनबन?

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट : भारतीय की मौत के बाद MEA ने ईरानी अधिकारियों को तलब किया

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “ताजमहल में विदेशी महिला पर्यटक की साड़ी खुली

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

BBD: रक्षा बंधन से पहले उठ गई भाई की अर्थी

तीन बहनों के बीच इकलौता बेटा था आदर्श मिश्रा माता-पिता और बहनों के आंसू थम नहीं रहे हैं हमेशा के लिए परिवार को टीस दे गया तुषार, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल ए अहमद सौदागर Lucknow: इकलौते बेटे और जीवन के आखिरी सहारा आदर्श मिश्रा तुषार को खोने के बाद पिता प्रमोद मिश्रा, मां शीला […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनी पायलट की मौत Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा इलाके में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया, जिसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Health Uttar Pradesh

आयुर्वेद की विरासत को आधुनिक अध्ययन और पंचकर्म से आगे बढ़ा रहे डॉ. श्रीयश दूबे

पंचकर्म से स्वास्थ्य को दे रही नहीं दिशा नाड़ी परीक्षण के दम पर पकड़ लेते हैं जटिल रोग विजय श्रीवास्तव Lucknow: आयुर्वेद और पंचकर्म चिकित्सा पद्धति को लेकर लोगों में लगातार रुचि बढ़ रही है। गोमतीनगर विस्तार स्थित केरलम आयुर्वेद पंचकर्म आईकॉन में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. श्रीयश दूबे पंचकर्म और नाड़ी परीक्षण को अपनी उपचार […]

Spread the love
Read More