17वें दिन वांगचुक का वजन 8.2kg घटा

अनशन जारी, CJP ने कहा- सरकार को चिंता नहीं

NEET Paper LeaK :   दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का मंगलवार को 17वां दिन है। उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। वजन 8.2kg कम हो गया है। वांगचुक नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से अनशन कर रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि सरकार क्या वांगचुक का अनशन तुड़वायेगी, उनकी मांगें पूरी करेगी।

सपा चीफ अखिलेश यादव, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, टीएमसी  TMC नेता महुआ मोइत्रा, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय समेत कई प्रमुख हस्तियों ने सोनम से अनशन खत्म करने की अपील की है लेकिन वह अनशन पर अडिग नजर आते हैं। CJP ने कहा कि सरकार को वांगचुक की कोई चिंता नहीं है। सीजेपी फाउंडर ने कहा कि वांगचुक की जान को खतरा है। सरकार को मांगों पर ध्यान देना चाहिए।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि जिस भाजपा सरकार को वह अपने आमरण अनशन से जगाने की कोशिश कर रहे हैं, वह सिद्धांतहीन और भ्रष्ट व्यवस्था बन चुकी है। इतनी असंवेदनशील और निर्मम सरकार के लिए किसी का भी बलिदान मायने नहीं रखता। ऐसे लोगों से संवेदनशीलता या हृदय परिवर्तन की उम्मीद करना पूरी तरह व्यर्थ है।

पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं 16 जुलाई शाम पांच  बजे जंतर-मंतर जाकर सोनम वांगचुक और CJP के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करूंगा और अपना समर्थन दूंगा। TMC नेता महुआ मोइत्रा का कहना है कि सोनम सर आपके उपवास ने इस देश के युवाओं को न्याय की लड़ाई में एकजुट कर दिया है। आपका लक्ष्य पूरा हो गया है। सरकार को आपके या करोड़ों युवाओं के जीवन की परवाह नहीं है। लेकिन आपका जीवन हमारे लिए मायने रखता है। अनशन बंद करें और लड़ाई जारी रखें।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी मसल्स कम होने लगी हैं और उन्हें बहुत दर्द हो रहा है। मैंने भी उनसे अपना अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट की। उन्होंने शांति से जवाब दिया- मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहो। सरकार से पूछो कि वे बातचीत क्यों नहीं कर रहे हैं। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे- हम, शिवसेना की ओर से, सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके के आंदोलन को अपना सपोर्ट देते हैं। दीपके से फोन पर बात कर सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की दिल से अपील की।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

ताजमहल में विदेशी महिला पर्यटक की साड़ी खुली

ट्रस्ट कोषाध्यक्ष ने माना – चढ़ावे से ₹ तीन करोड़ चोरी हुए

कोहली और गंभीर के बीच अनबन?

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट : भारतीय की मौत के बाद MEA ने ईरानी अधिकारियों को तलब किया

 

 

 

Lucknow
Politics

पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट के निर्देश का कांग्रेस ने किया स्वागत

आराधना मिश्रा का आरोप: पंचायत चुनाव टाल रही थी भाजपा सरकार Lucknow: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने के निर्देश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। […]

Read More
UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

सपा के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल

Lucknow: समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन बागी विधायकों ने गौरीगंज अमेठी में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। ये विधायक हैं राकेश प्रताप सिंह – गौरीगंज (अमेठी), अभय सिंह – गोसाईगंज (अयोध्या) और विनोद चतुर्वेदी – कालपी (जालौन)। राकेश प्रताप सिंह इन तीनों विधायकों ने वर्ष 2022 का […]

Read More