वोट चोरी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी? इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस

7

Imran Khan : आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में की गई है।

क्या है पूरा मामला?

इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। यह प्रदर्शन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के समर्थन में आयोजित किया गया था। इस दौरान पुलिस ने इमरान खान समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। हालांकि, उसी शाम उन्हें रिहा कर दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर विदेशी नागरिक होने के बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं सात और 29 के तहत कार्रवाई की है।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने की थी शिकायत

पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर इमरान खान के प्रदर्शन में शामिल होने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पुलिस से यह जांच करने की मांग की थी कि क्या अभिनेता को प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अनुमति थी। सोमैया ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग भी की थी।

इमरान खान ने क्या कहा था?

हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान खान ने कहा था कि वह किसी संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं और न ही उनकी कोई विशेष मांग है। उन्होंने खुद को मुंबई में रहने वाला एक व्यक्ति बताते हुए लोगों की आवाजाही और विरोध जताने के अधिकार पर सवाल उठाए थे। हिरासत में लिए जाने के बाद अभिनेता ने पुलिस वैन के अंदर से एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, “लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।”

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, राहुल गांधी की याचिका पर नजरें

शिवा शर्मा मौत कांड: नेपाल में छिपने की आशंका, श्रद्धा दुबे की तलाश तेज

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

यूपी में छह IAS अधिकारियों के तबादले, शाही का ट्रांसफर निरस्त; यूपीडा में बने रहेंगे

One thought on “वोट चोरी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी? इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस”

Comments are closed.

accidents homeslider International

पाकिस्तान: निजी स्कूल की छत गिरने से 17 बच्चों की मौत, कई घायल

Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दीर कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल की छत गिरने से कम से कम 17 बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान […]

Read More
New Delhi
homeslider Politics Uttarakhand

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने हिरासत पर उठाए सवाल

New Delhi: अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि अंकिता के माता-पिता को तड़के चार बजे उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे दिल्ली के इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे। राहुल […]

Read More
Yogi Government
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर : पीसी मीणा

Yogi Government : प्रदेश सरकार ने इस पर खर्च की 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि राकेश यादव निडर लखनऊ। योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इस दौरान जेलों के […]

Read More