TV एक्टर रोहित चंदेल ने की नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़

Rohit Chandel Arrest

पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार, पीछा करने और मारपीट के भी आरोप

Rohit Chandel Arrest : T V एक्टर रोहित चंदेल को नाबालिग से छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा उन पर मारपीट करने के आरोप भी लगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित के खिलाफ 10 जुलाई को पॉक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) के तहत शिकायत दर्ज हुई थी। 10 जुलाई को ही उन्हें दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल एक्टर कस्टडी में हैं।

शुक्रवार को मुंबई के पूर्वी उपनगर की रहने वाली नाबालिग की शिकायत मिलने पर पंत नगर पुलिस स्टेशन ने एक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 (पीछा करना) और 11पाँच (2) (चोट पहुंचाने का इरादा) भी लगाई हैं। एक्टर पर आरोप हैं कि वह नाबालिग लड़की को अपने नंबर से कॉल कर बार-बार परेशान कर रहे थे। नाबालिग ने उनका फोन उठाना बंद किया, तो एक्टर दूसरे नंबर से बार-बार कॉल कर परेशान करने लगे। शिकायत के अनुसार, पाँच  जुलाई को रोहित ने लड़की को उसके घर के पास जबरदस्ती रोकने की कोशिश की और बाद में उसका पीछा भी किया। जब नाबालिग ने विरोध किया तो एक्टर ने बहस करते हुए उसे गालियां दीं और मारपीट की।

आखिर कौन हैं रोहित चंदेल?

रोहित चंदेल ने स्टार प्लस के फेमस शो ‘पांड्या स्टोर’ में धवल मकवाना और जी   T V के ऐतिहासिक शो ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव की भूमिका निभाई थी। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शाहदा के रहने वाले रोहित एक्टिंग में आने से पहले प्रोफेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के लिए क्रिकेट खेला और मार्शल आर्ट्स में भी अपने जिले को रिप्रेजेंट किया।

साल 201पाँच  में रोहित एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई पहुंचे। शुरुआती दौर में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। करीब 90 ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद उन्हें पहला कमर्शियल विज्ञापन मिला। इसके बाद उन्होंने शो ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’ से   T V डेब्यू किया। आगे चलकर वे ‘चंद्रगुप्त मौर्य’, ‘तमन्ना’ और ‘ये उन दिनों की बात है’ जैसे कई धारावाहिकों में नजर आए।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

CM डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का जलवा, पूरे प्रदेश में टॉप-10 में बनाई जगह

मंदिर की हुंडियों से कितनी रकम उड़ी, कब पता चलेगी हकीकत?

 

 

 

 

One thought on “TV एक्टर रोहित चंदेल ने की नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़”

Comments are closed.

Entertainment

‘पॉकेट नॉवेल’ से विजय सेतुपति की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

Vijay Sethupathi: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय सेतुपति एक बार फिर अपने नए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ (Pocket Novel) से सामने आई नई तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए विजय सेतुपति और निर्देशक थियागराजन कुमारराजा की […]

Read More
Entertainment

शाहरुख खान की KING पर आने वाला है बड़ा अपडेट? सिद्धार्थ आनंद के नए पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (KING) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है, लेकिन निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपने रहस्यमयी अंदाज से लगातार फैंस की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। अब फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर […]

Read More
Patna
Entertainment

अनंत सिंह की बेटी की शादी, शाही लुक में दिखे दूल्हे ऋषिकेश

Patna: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। शादी की भव्य तैयारियों के बीच दूल्हे ऋषिकेश कुमार का शाही अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। गुलाबी शेरवानी, आकर्षक पगड़ी और पारंपरिक गहनों से सजे ऋषिकेश की पहली तस्वीर सामने आते ही […]

Read More