CM डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का जलवा, पूरे प्रदेश में टॉप-10 में बनाई जगह

Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj :  महराजगंज पुलिस ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून-2026 रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर रेंज में पहला और पूरे उत्तर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। जनपद को 79.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था से जुड़ी 30 प्रमुख योजनाओं और मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस को ए प्लस रैंकिंग भी मिली है।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश शासन की ऐसी निगरानी प्रणाली है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं और प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की रीयल-टाइम समीक्षा की जाती है। इसमें कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता, समयबद्धता और प्रभावशीलता के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया जाता है। जनपद पुलिस को यह सफलता शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध कार्रवाई के कारण मिली है।

यह भी पढ़ें

योगी ने कहा-घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद

जनसुनवाई, IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, PRV रिस्पांस टाइम, अग्नि सुरक्षा NOC, अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, NDPS एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीमवर्क, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से भविष्य में भी इसी तरह संवेदनशील, पारदर्शी और उत्तरदायी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन का विश्वास बनाए रखने तथा शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

अध्यक्ष ही बनाये गये जिला पंचायत प्रशासक

JD पशुपालन (प्रशासन) पर गंभीर आरोप

योगी ने कहा-घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद

 

Politics Uttar Pradesh

जनसमस्याओं के समाधान के रास्ते का बैरियर है सपा : योगी

मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने भरी हुंकार, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन  शिक्षकों को पांच लाख का स्वास्थ्य कवर, दुर्घटना पर डेढ़ करोड़ तक की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी Mirzapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी को विकास और जनसमस्याओं के समाधान के रास्ते का बैरियर करार दिया। उन्होंने कहा […]

Read More
Yogi Government
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर : पीसी मीणा

Yogi Government : प्रदेश सरकार ने इस पर खर्च की 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि राकेश यादव निडर लखनऊ। योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इस दौरान जेलों के […]

Read More
Delhi homeslider Uttar Pradesh

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, राहुल गांधी की याचिका पर नजरें

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर नजरें New Delhi : मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे विवाद पर गुरुवार, 15 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची से कथित तौर […]

Read More