हैवान बना पिता…बस्ती में पिता पर दो बेटियों के यौन शोषण का आरोप

Sexual Exploitation

Sexual Exploitation उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से मानवता और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग सगी बहनों ने अपने ही पिता पर लंबे समय से दुष्कर्म और यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कई महीनों से कर रहा था यौन शोषण

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 14 और 16 वर्षीय दोनों बहनों ने आरोप लगाया कि उनका पिता पिछले कई महीनों से उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िताओं का कहना है कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में घर आता था और उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था, जिसके कारण दोनों बहनें लंबे समय तक डर के साये में चुप रहीं। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि आरोपी धमकी देता था कि यदि उन्होंने किसी को इस बारे में बताया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। भय के कारण वे लंबे समय तक किसी से कुछ नहीं कह सकीं।

ये भी पढ़े

गर्भवती महिलाओं का चावल भी ले उड़े, 1160 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश

मां को बताई आपबीती, फिर पहुंचा मामला पुलिस तक

जब आरोपी की हरकतें लगातार बढ़ती गईं तो दोनों बेटियों ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां ने पति का विरोध किया, लेकिन उसने अपनी करतूतें नहीं रोकीं। इसके बाद पीड़िताओं की मां ने कलवारी थाने में आरोपी पति के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। आरोप है कि वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर तहरीर वापस लेने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 352(2) तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 5N/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पीड़िताओं को आवश्यक कानूनी एवं सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

चंदा चोरों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही मोदी सरकार: प्रमोद तिवारी

क्या ऐसे बनेगा विकसित भारत?

शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

सुप्रीम कोर्ट में बेंच से बदजुबानी, बाहर निकाला गया याचिकाकर्ता

देहाती मैडम को ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ से बड़ी उम्मीद

Spread the love

3 thoughts on “हैवान बना पिता…बस्ती में पिता पर दो बेटियों के यौन शोषण का आरोप

Comments are closed.

Chennai Airport Project
homeslider International

चेन्नई को मिलेगा नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट! परंदूर के बाद नई जगह की तलाश शुरू

Chennai Airport Project: तमिलनाडु में चेन्नई के आसपास एक नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने परंदूर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को रद्द करने के बाद अब किसी दूसरी जगह पर नया एयरपोर्ट विकसित करने की योजना बनाई है। सरकार का कहना है […]

Spread the love
Read More
Sugar prices
Business homeslider Uttar Pradesh

15% तक चीनी के दाम में गिरावट, अभी और सस्ती हो सकती है चीनी!

Sugar prices: त्योहारों के सीजन से पहले चीनी की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। थोक बाजार में पिछले कुछ दिनों के दौरान चीनी के दाम में करीब 15 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार से जुड़े जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Religion

आज का दिन किसके लिए रहेगा खास?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। वृष : आज आपके पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर बढेगा। […]

Spread the love
Read More