भारत को हरा इंग्लैंड बन सकती है T-20 की सरताज

IND vs ENG

आज पांचवां मैच, रोज बाउल में इंडिया अब तक नहीं हारी

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T -20 सीरीज का आखिरी मुकाबला साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था, जबकि अगले तीनों मैच मेजबान टीम ने जीते।

आठ मार्च 2026 को T-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत एक भी T 20 मैच नहीं जीत सका है। टीम लगातार 6 मैचों से जीत का इंतजार कर रही है। अगर भारत यह मुकाबला हारता है तो पहली बार तीन या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज गंवाएगा। दूसरी ओर, इंग्लैंड जीत के साथ भारत को पीछे छोड़कर  T 20 रैंकिंग में नंबर-1 टीम बन जाएगा। श्रेयस अय्यर कप्तान बनने के बाद अब तक एक भी T 20 इंटरनेशनल नहीं जीत सके हैं। हालांकि, उन्होंने मौजूदा सीरीज में दो अर्धशतक लगाए हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए थे।

रोज बाउल में भारत का रिकॉर्ड

भारत ने रोज बाउल स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक  T 20 इंटरनेशनल खेला है और उसे जीता है।  सात जुलाई 2022 को खेले गए मुकाबले में हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन (51 रन और  चार विकेट) की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से हराया था। इसी मैच में अर्शदीप सिंह ने  T 20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद

15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब तक तीन T 20 इंटरनेशनल में सिर्फ 42 रन ही बना सके हैं। उन्होंने क्रमशः 14, 13 और 15 रन की पारियां खेली हैं।

इंग्लैंड से लगातार 4 T-20 कभी नहीं हारा भारत

इस मैच में भारत पर इंग्लैंड से लगातार चौथा मैच हारने का खतरा है। टीम ने  T-20 में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चार टी-20 मैच कभी नहीं गंवाए हैं। हालांकि, टीम तीसरी बार लगातार तीन मैच हारी है। दोनों के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं, इनमें इंडिया ने 18 मैच जीते हैं। जबकि, 15 मैच हारे हैं। जबकि, अंग्रेजों के घर में रिकॉर्ड उलटा है। इंग्लैंड में दोनों टीमों ने 13 मैच खेले हैं, इनमें से 8 मेजबानों ने जीते। 4 हारे हैं।

ईशान किशन टॉप परफॉर्मर

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने इस साल 19 मैचों में 611 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 185.15 रहा है। ईशान ने एक शतक और चार  अर्धशतक भी लगाए हैं। तेज गेंदबाज नई गेंद से विकेट निकाल रहे हैं, लेकिन महंगे भी साबित हो रहे हैं। उन्होंने 2026 के 18 मैचों में 25 विकेट झटके हैं।

बटलर खराब फॉर्म में, ब्रूक-सॉल्ट लय में

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर पिछले 18 T-20 इंटरनेशनल पारियों में एक भी बार 40 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं। इस दौरान उनका औसत 15.16 रहा है। हालांकि, फिल सॉल्ट और कप्तान हैरी ब्रूक शानदार फॉर्म में हैं और टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए 2026 में सबसे ज्यादा रन 15 मैचों में 425 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 175.61 रहा है। वहीं लेग स्पिनर आदिल राशिद ने 15 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 7.98 रहा है।

पिच रिपोर्ट और मौसम

साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों, दोनों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगाhttps://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

सोना और चांदी दोनों के दाम गिरे

हैवान बना पिता…बस्ती में पिता पर दो बेटियों के यौन शोषण का आरोप

यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

क्या ऐसे बनेगा विकसित भारत?

 

 

 

 

Spread the love

IND vs PAK Hockey
Sports Uttar Pradesh

पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, 10 साल के दबदबे को कायम रखने का मौका

भारत-पाकिस्तान हॉकी महामुकाबला आज IND vs PAK Hockey: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की बहुप्रतीक्षित भिड़ंत बुधवार, 19 अगस्त को होने जा रही है। दोनों टीमें पूल-डी के अपने आखिरी मुकाबले में आमने-सामने हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे अम्सटेलवीन के वागेनर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत […]

Spread the love
Read More
ICC Test Rankings
Sports

हैरी ब्रूक ने ट्रेविस हेड से छीना नंबर-1 का ताज, देवदत्त पडिक्कल टॉप-100 से बाहर

ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टेस्ट क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर कप्तान हैरी ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। ब्रूक के खाते में अब 852 रेटिंग अंक हैं। वहीं, ट्रेविस […]

Spread the love
Read More
IND vs SL 1st Test
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका पर टीम इंडिया की 165 रन से जीत, सीरीज में 1-0 की बढ़त

गॉल में भारत की महाजीत IND vs SL 1st Test: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 165 रनों से हरा दिया। पांचवें दिन भारत ने श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर समेटकर मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत […]

Spread the love
Read More