केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए नयी खुशखबरी

OPS News

OPS News  : पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) का इंतजार कर रहे कई कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।  OPS की बहाली की मांग लंबे समय से कर्मचारी कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार अब तक इस पर राजी नहीं हुई है। अब सरकार के फैसले के बाद कुछ कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम चुनने का मौका मिल रहा है। इसकी शुरुआत वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने कर दी है। माना जा रहा है कि अब दूसरे केंद्रीय स्वायत्त संस्थान (Central Autonomous Bodies) भी इसी रास्ते पर चल सकते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अब दूसरे केंद्रीय संस्थानों के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का फायदा मिल सकता है?

ये कर्मचारी चुन सकेंगे पुरानी पेंशन स्कीम

पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर केंद्र सरकार के फैसले पर अब वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने भी मुहर लगा दी है। इसके बाद ऐसे कर्मचारियों को राहत मिलने का रास्ता खुल गया है, जिन्हें अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) के तहत नौकरी मिली थी। अनुकंपा नियुक्ति वह नौकरी होती है, जो किसी सरकारी कर्मचारी की सर्विस के दौरान मृत्यु हो जाने या कुछ मामलों में स्थायी रूप से अक्षम होने पर उसके आश्रित परिवार के सदस्य को आर्थिक सहायता के मकसद से दी जाती है। यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए है।

जिन्होंने एक जनवरी 2004 से पहले अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनकी नौकरी एक जनवरी 2004 के बाद लगी। क्योंकि उस समय तक नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) लागू हो चुका था, इसलिए उन्हें NPS के तहत शामिल कर दिया गया था। अब केंद्र सरकार ने ऐसे पात्र कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम चुनने का विकल्प देने का फैसला किया है। CSIR ने  सात जुलाई 2026 को जारी ऑफिस मेमोरेंडम (Office Memorandum) के जरिए इस फैसले को अपने सभी लैब, संस्थानों और इकाइयों में लागू करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, इस फैसले की शुरुआत 22 जून 2026 को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के एक पत्र से हुई थी। इसमें साफ कहा गया था कि जिन परिवार के सदस्य ने 12 दिसंबर 2003 या उससे पहले अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था, उन्हें संबंधित मंत्रालय या विभाग पुरानी पेंशन स्कीम का विकल्प दे सकता है।

इससे पहले मार्च 2023 में केंद्र सरकार ने उन कर्मचारियों को एक बार के लिए ओपीएस चुनने का मौका दिया था, जिनकी भर्ती की प्रक्रिया 1 जनवरी 2004 से पहले शुरू हो गई थी, लेकिन नियुक्ति बाद में हुई। हालांकि, उस समय अनुकंपा नियुक्ति वाले कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिली थी। अब CSIR के इस कदम को दूसरे केंद्रीय स्वायत्त संस्थानों (CABs) के लिए भी मिसाल माना जा रहा है। हालांकि, यह फैसला अपने आप सभी संस्थानों पर लागू नहीं होगा। हर स्वायत्त संस्थान को अलग से केंद्र सरकार के इस आदेश को अपनाना होगा। इसके बाद ही वहां काम करने वाले पात्र कर्मचारियों को OPS का विकल्प मिल सकेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

नौतनवां पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

फरेंदा का पुराना स्वास्थ्य केंद्र परिसर बना गिट्टी,बालू और मोरंग का अवैध भंडारण केंद्र

फरेंदा का पुराना स्वास्थ्य केंद्र परिसर बना गिट्टी,बालू और मोरंग का अवैध भंडारण केंद्र

पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान

 

 

Spread the love

One thought on “केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए नयी खुशखबरी”

Comments are closed.

Mumbai
Business

ICICI Life Insurance का नया ब्रांड अवतार, ‘हर कल आसान’ के साथ नई शुरुआत

Mumbai: ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने अपनी नई ब्रांड पहचान और नई टैगलाइन ‘हर कल आसान’ पेश करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, नई ब्रांड पहचान का उद्देश्य भारतीय ग्राहकों के लिए जीवन बीमा को अधिक सरल, पारदर्शी, लचीला और सुविधाजनक बनाने के उसके प्रयासों को सामने रखना है। कंपनी का कहना है […]

Spread the love
Read More
Untitled 2 copy
Business homeslider

RBI ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, महंगा हो सकता है कर्ज

Mumbai: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बढ़ती मुद्रास्फीति और वैश्विक अनिश्चितताओं के मद्देनजर बुधवार को अल्पावधि कर्ज की अपनी नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी। इससे होम लोन, व्यक्तिगत ऋण और उद्योगों के लिए पूंजी की लागत बढ़ने की आशंका है। ये भी पढें अखिलेश ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी […]

Spread the love
Read More
Business homeslider Uttar Pradesh

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा फोन

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा Google का फोन New Delhi : अगर आप Google Pixel सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Flipkart की आगामी Big Billion Days Sale आपके लिए खास हो सकती है। इस सेल में Google Pixel 10a […]

Spread the love
Read More