पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान

 Guru Dutt Birth Anniversary

 Guru Dutt Birth Anniversary :  गुरुदत्त ने प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद और साहब बीवी और गुलाम’ जैसी कालजयी फिल्मों से भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी। महज 39 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार, अभिनेता और निर्देशक गुरुदत्त ने फिल्मों को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज और इंसानी भावनाओं का आईना बनाया।

नौ जुलाई 1925 को जन्मे गुरुदत्त ने अपने छोटे से जीवन में ऐसी कालजयी फिल्में दीं, जो आज भी भारतीय सिनेमा की धरोहर मानी जाती हैं। उनकी फिल्मों में दर्द, संघर्ष, प्रेम, अकेलापन और सामाजिक सच्चाइयों की झलक साफ दिखाई देती है।गुरुदत्त बचपन से ही कला की ओर आकर्षित थे। अभिनय, निर्देशन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वे दर्शकों को सिर्फ कहानी नहीं सुनाती थीं, बल्कि उन्हें सोचने पर मजबूर भी करती थीं। प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद और साहब बीवी और गुलाम जैसी फिल्मों ने उन्हें भारतीय सिनेमा का अमर सितारा बना दिया।

सफलता के पीछे छिपा था गहरा दर्द

गुरुदत्त का फिल्मी करियर जितना शानदार रहा, निजी जीवन उतना ही संघर्षों से भरा था। कई फिल्मों को रिलीज के समय वह सफलता नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी। खासकर ‘कागज के फूल’ शुरुआती दौर में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी, हालांकि बाद में इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाने लगा। निजी रिश्तों में आई दूरियां, मानसिक तनाव और बढ़ता अकेलापन धीरे-धीरे गुरुदत्त को भीतर से तोड़ता गया। सूत्रों के मुताबिक अपनी पत्नी और मशहूर पार्श्व गायिका गीता दत्त से उनकी नहीं बनती थी। अक्सर उनका नाम मशहूर अदाकारा वहीदा रहमान के साथ जोड़ा जाता था। कहा जाता है कि उन्होंने अपने दर्द और भावनाओं को अपनी फिल्मों के किरदारों के माध्यम से व्यक्त किया।

39 साल की उम्र में थम गई कलाकार की जिंदगी

10 अक्टूबर 1964 को गुरु दत्त अपने घर में मृत पाए गए। उनकी मौत शराब और नींद की गोलियों के प्रभाव से हुई मानी गई। उस समय उनकी उम्र महज 39 वर्ष थी। उनके निधन ने भारतीय फिल्म उद्योग को गहरा झटका दिया। उनकी मौत का सबसे बड़ा असर उनकी पत्नी और मशहूर गायिका गीता दत्त पर पड़ा, जो इस सदमे से कभी पूरी तरह उबर नहीं सकीं। बाद में स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका भी निधन हो गया। आज गुरु दत्त भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनकी कलात्मक सोच आज भी नई पीढ़ी के फिल्मकारों और दर्शकों को प्रेरित करती हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

जान्हवी कपूर ने फिर खोला प्यार का राज, मेहंदी में लिखा ‘शिक्खु’ 

भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे खेसारी, ‘मेहरबान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

यूपी के 71 जिलों में झमाझम, करंट से दो की मौत

पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान

 

 

 

Spread the love

One thought on “पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान”

Comments are closed.

Nana Patekar
Analysis Entertainment homeslider Uttar Pradesh

नाना पाटेकर : अभिनय का वह विद्रोही स्वर जो कभी खामोश नहीं होगा

Nana Patekar का इस दुनिया से चले जाना अभिनय की दुनिया में एक ऐसी वीरानी छोड़ गया है। जिसे भर पाना आसान नहीं होगा। कुछ अभिनेता पर्दे पर आते हैं। अभिनय करते हैं। तालियाँ बटोरते हैं । चले जाते हैं। कुछ कलाकार दर्शकों के भीतर उतर जाते हैं। उनके संवाद स्मृतियों का हिस्सा बन जाते […]

Spread the love
Read More
Entertainment homeslider Uttar Pradesh

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद गई जान Mumbai : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को गोवा स्थित उनके आवास पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें गंभीर कार्डियक […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment

एक्शन और रोमांच से भरपूर ‘बहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का ट्रेलर रिलीज

Mumbai: बंगाली सिनेमा की चर्चित फिल्म ‘बहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अपराध, एक्शन, रोमांच और पुलिस-डाकू के बीच होने वाले टकराव की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में शिबोप्रसाद मुखर्जी कुख्यात डाकू बिक्रम प्रमाणिक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि जिशु सेनगुप्ता एक पुलिस अधिकारी के किरदार […]

Spread the love
Read More