फरेंदा का पुराना स्वास्थ्य केंद्र परिसर बना गिट्टी,बालू और मोरंग का अवैध भंडारण केंद्र

Pharenda Health Centre

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Pharenda Health Centre : फरेंदा के पुराने स्वास्थ्य केंद्र में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत आनंद नगर की मिली भगत से ठेकेदारों द्वारा गिट्टी, बालू और मोरंग का अवैध स्टॉक केन्द्र बना दिया गया है जिससे अस्पताल परिसर में चलने वाले होम्योपैथिक चिकित्सालय तथा आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ उक्त अस्पताल परिसर में ट्रक/लोडर से निर्माण सामग्री अनलोड करने से प्रदूषण भी बढ़ गया है। बीच बाजार में उक्त अस्पताल स्थित होने से लोगों को अस्पताल जाने में घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है साथ ही अधिशासी अधिकारी द्वारा टैक्सी स्टैंड भी उसी परिसर में बना दिया गया है।

यह भी पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ में पैरों में गोली मारने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट खफा

उक्त बातों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह वकील के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, अनुसूचित जिला अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद ने एक शिकायती पत्र जो जिलाधिकारी महाराजगंज को संदर्भित था उसे अपर जिलाधिकारी प्रशासन ,महाराजगंज को मिलकर सौंपा गया और अपेक्षा की गई की सभी चीजों का समाधान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अविलंब कर दिया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके लिए एक व्यापक जन आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन पर होगी।

प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी को सुझाव दिया की अस्पताल परिसर को अगल-बगल के लोगों द्वारा धीरे-धीरे कब्जा किया जा रहा है उसे भी उप जिलाधिकारी फरेंदा के समन्वय से एक राजस्व टीम बनाकर उसका सीमांकन कर दिया जाए जिससे अतिक्रमण को रोका जा सके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज को इस विषय में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया गया। कांग्रेस की चेतावनी है कि यदि इन बातों का जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग संज्ञान नहीं लेता है तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ में पैरों में गोली मारने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट खफा

जान्हवी कपूर ने फिर खोला प्यार का राज, मेहंदी में लिखा ‘शिक्खु’ 

यूपी के 71 जिलों में झमाझम, करंट से दो की मौत

 

 

Spread the love

2 thoughts on “फरेंदा का पुराना स्वास्थ्य केंद्र परिसर बना गिट्टी,बालू और मोरंग का अवैध भंडारण केंद्र

Comments are closed.

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

आञ्जनेय की जगह संगीता बनी मुरादाबाद की मंडलायुक्त जल निगम के एचडी रविंद्र कुमार से सारे प्रभार छीने गए, अब मुक्त रूप से होंगे सेवानिवृत्ति Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को बना दिया भ्रष्ट: अखिलेश यादव

इस सरकार में चौतरफा बजट की बंदरबांट और चल रही लूट Lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है। हर विभाग और हर काम में भ्रष्टाचार और लूट है। कन्नौज में पुलिस की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में सोने की […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

कब होगी निलंबित जेल अधीक्षकों की बहाली!

विभाग की फाइलों में कैद हुआ बहाली का शासनादेश औपचारिकता पूरी होने के बाद भी शासन ने नहीं किया बहाली का आदेश Lucknow : न बाप बड़ा न भईया सबसे बड़ा रुपईया… यह कहावत प्रदेश कारागार विभाग के आला अफसरों पर एकदम फिट बैठती है। यही वजह है कि इस विभाग में शासनादेश का भी […]

Spread the love
Read More